आज महंगा हुआ सोना या सस्ती हुई चांदी, जानें आज का नया रेट
punjabkesari.in Sunday, Feb 08, 2026 - 03:05 PM (IST)
नारी डेस्क : भारतीय सर्राफा बाजार में आज यानी 8 फरवरी 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में हलचल तेज रही। अगर आप शादी-ब्याह या निवेश के लिए सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो जेब थोड़ी और ढीली करनी पड़ सकती है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर कीमतों ने नया स्तर छुआ है।
आज क्या है सोने-चांदी का भाव?
बाजार से मिले ताजा आंकड़ों के मुताबिक आज बुलियन मार्केट में कीमतें इस प्रकार हैं।
24 कैरेट सोना: 10 ग्राम शुद्ध सोने की कीमत 1,55,270 रुपये
चांदी: 1 किलोग्राम चांदी का भाव 2,49,499 रुपये के करीब।
यें भी पढ़ें : बार-बार होंठों पर पपड़ी जमना कहीं इस बीमारी का संकेत तो नहीं
गहने खरीदने वालों के लिए गोल्डन टिप्स
सिर्फ गोल्ड रेट काफी नहीं: ऊपर दिए गए रेट केवल बुलियन (कच्चा सोना) के हैं। ज्वेलरी खरीदते समय 3% GST और 10% से 20% तक मेकिंग चार्ज अलग से जुड़ता है।
HUID हॉलमार्किंग का ध्यान रखें: धोखाधड़ी से बचने के लिए हमेशा 6 अंकों वाले HUID कोड वाला हॉलमार्क सोना ही खरीदें। यह शुद्धता की गारंटी देता है।
पक्का बिल जरूर लें: बिना बिल के सोना खरीदना जोखिम भरा हो सकता है। बिल में सोने की शुद्धता (कैरट), वजन और मेकिंग चार्ज का स्पष्ट विवरण जरूर देखें।
बाजार का मिजाज
विशेषज्ञों का कहना है कि ग्लोबल मार्केट में उतार-चढ़ाव और शादियों के सीजन के कारण सोने की मांग बढ़ी है, जिससे कीमतों में तेजी देखी जा रही है। निवेश के नजरिए से सोना अभी भी सुरक्षित माना जा रहा है, लेकिन खरीदारी से पहले अपने नजदीकी विश्वसनीय जौहरी से रेट क्रॉस-चेक करना जरूरी है।

