Gold खरीदने का अच्छा मौका! दिवाली के बाद अचानक से सस्ता हुआ सोना
punjabkesari.in Saturday, Oct 25, 2025 - 11:28 AM (IST)
नारी डेस्क: दिवाली के बाद भागते सोने के दाम ने अपनी रफ्तार थोड़ी धीमी कर ली है, जिससे ग्राहकों ने राहत की सांस ली है। जिनके घर शादी होने वाली है वह अब सोना खरीदने की सोच सकते हैं। आज सोना 2,300 रुपये प्रति 10 ग्राम तक और चांदी 4,100 रुपये प्रति किलो तक सस्ती हुई है। अभी दामों के और गिरने की संभावना जताई जा रही है।
आज के दाम
गुड रिटर्न्स वेबसाइट के अनुसार, शनिवार को शुरुआती कारोबार में 10 ग्राम सोने की कीमत 1,24,360 पर आ गई। वहीं, एक किलोग्राम चांदी की कीमत 1,54,900 पर आ गई। मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में 24 कैरेट सोने के दस ग्राम की कीमत 1,24,360 रही। दिल्ली में 24 कैरेट सोने के दस ग्राम की कीमत 1,24,510 रही। मुंबई में 22 कैरेट सोने के दस ग्राम की कीमत 1,13,990 रही, जो कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई के बराबर है।
चांदी में भी गिरावट
शुक्रवार को भारतीय सर्राफा बाजार में जबरदस्त गिरावट देखने को मिलीञ इस दौरान सोना लगभग 2000 रुपये सस्ता हुआ, जबकि चांदी के दाम करीब 4500 रुपये टूट गए। शुक्रवार को सोना 2,169 रुपये की गिरावट के साथ 1,21,935 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। गुरुवार को इसका भाव 1,24,104 रुपये था। वहीं, चांदी में भी 2,708 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज हुई। शुक्रवार को चांदी 1,45,804 रुपये प्रति किलो पर रही, जबकि गुरुवार को इसका भाव 1,48,512 रुपये था।
ये है सोने के दाम गिरने का कारण
इससे पहले अक्टूबर के शुरुआत से लेकर दिवाली तक सोने-चांदी की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिला था। विशेषज्ञों का कहना है कि इसके पीछे कई कारण हैं पहला ये कि धनतेरस और दिवाली के बाद खरीदारी घटने से कीमतें गिरी है और दूसरा ये रिकॉर्ड हाई के बाद निवेशकों ने मुनाफा लेने के लिए सोना-चांदी बेची हैं। इसके अलावा 21 और 22 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड और सिल्वर में 6-7% तक की गिरावट दर्ज हुई।

