रोज पीएं ये सस्ता जूस! 1 महीने में वजन और शुगर दोनों होंगे कंट्रोल

punjabkesari.in Saturday, Dec 13, 2025 - 05:46 PM (IST)

नारी डेस्क: अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, ब्लड शुगर को कंट्रोल रखना चाहते हैं और चेहरे पर प्राकृतिक निखार लाना चाहते हैं, तो रोजाना सुबह खाली पेट लौकी का जूस पीना बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। यह सस्ता, आसानी से मिलने वाला और पोषक तत्वों से भरपूर जूस शरीर को डिटॉक्स करता है, मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है और पाचन तंत्र को मजबूत रखता है।

लौकी क्यों है फायदेमंद?

हरी सब्जियां हमारी सेहत के लिए सबसे बड़ी कुंजी मानी जाती हैं। इनमें लौकी भी शामिल है। लौकी में पर्याप्त मात्रा में पानी, फाइबर और पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ कई बीमारियों से बचाव करने में भी मदद करती है। सर्दियों में लौकी की सब्जी खाने के बजाय लौकी का जूस पीना ज्यादा फायदेमंद होता है। क्योंकि जूस के रूप में पोषक तत्व सीधे शरीर में पहुंचते हैं और लाभ दोगुना हो जाता है।

घर में उगाएं एकदम फ्रेश लौकी, गॉर्डनिंग के लिए Follow करें ये आसान स्टेप्स

वजन घटाने में मदद

रायबरेली के आयुष चिकित्सालय की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. स्मिता श्रीवास्तव के अनुसार, लौकी की सब्जी के मुकाबले उसका जूस अधिक लाभकारी होता है। रोजाना खाली पेट लौकी का जूस पीने से कैलोरी कम मिलती है और पानी अधिक होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है। भूख कम लगती है और मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है। धीरे-धीरे वजन नियंत्रित होने लगता है।

लौकी के जूस के अन्य फायदे

ब्लड शुगर कंट्रोल: लौकी का जूस ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करता है।

हार्ट और स्ट्रोक से सुरक्षा: हृदय रोग और स्ट्रोक के खतरे को कम करता है।

इम्यूनिटी बढ़ाए: शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है।

त्वचा में निखार: नियमित सेवन से त्वचा में प्राकृतिक ग्लो और निखार आता है।

पाचन तंत्र मजबूत: पेट और डाइजेस्टिव सिस्टम को दुरुस्त रखता है।

PunjabKesari

इस्तेमाल का तरीका

रोजाना सुबह खाली पेट एक गिलास ताजा लौकी का जूस पिएं।

सावधानी से सेवन करें और अत्यधिक मात्रा से बचें।

जूस को ताजा ही पिएं, ज्यादा देर तक स्टोर न करें।

लौकी का जूस सस्ता, आसानी से मिलने वाला और स्वास्थ्यवर्धक है। रोजाना खाली पेट इसका सेवन करने से वजन, ब्लड शुगर, पाचन और त्वचा की सेहत में सुधार आता है। यह छोटे बदलाव आपके शरीर और चेहरे दोनों पर बड़ा असर डाल सकते हैं।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static