बच्चों को हो गया है पेट में Infection तो खिलाएं ये 5 चीजें

punjabkesari.in Saturday, Sep 30, 2023 - 12:23 PM (IST)

बच्चे कई बार बाहर की अनहेल्दी चीजें खा लेते हैं जिसके कारण उन्हें पेट में इंफेक्शन होने लगती है। इसके कारण दस्त, उल्टी जैसी समस्याओं से बच्चे परेशान हो जाते हैं। इंफेक्शन के कई और कारण भी हो सकते हैं जैसे गंदे हाथों के साथ खाना खाना, गंदा पानी पीना आदि। बच्चों को परेशानी में देखकर पेरेंट्स भी चिंता में आ जाते हैं। ऐसे में यदि आपके बच्चों को भी किसी कारणवश पेट में इंफेक्शन हो गई है तो आज आपको कुछ ऐसे तरीके बताते हैं जिससे उनकी समस्या दूर होगी। आइए जानते हैं...

उबली हुई सब्जियां 

यदि बच्चे को पेट में इंफेक्शन हो गया है तो आप उन्हें उबली हुई सब्जियां खिला सकते हैं। इन सब्जियों में पाए जाने वाले पोषक तत्व बच्चे को पर्याप्त पोषण देने में मदद करेंगे। इसके अलावा इनमें तेल और घी भी कम होता है जिसे बच्चे आसानी से पचा लेते हैं। यदि बच्चे सब्जियां खाने से मना करते हैं तो आप इसमें उन्हें थोड़ा सा चाट मसाला मिलाकर दे सकते हैं। 

PunjabKesari

खिचड़ी 

इंफेक्शन होने पर बच्चे को ऐसी चीजें खिलाएं जिससे उनका पाचन तंत्र स्वस्थ रहे। आप उन्हें खिचड़ी खिला सकते हैं इसे पचाने में ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती और पेट की मांसपेशियों को भी आराम मिलता है। खिचड़ी खाने से बच्चे का पेट भी भर जाता है।

नारियल पानी 

अगर बच्चे को पेट में इंफेक्शन होने के कारण उल्टियां और दस्त हो रही हैं तो आप उन्हें पर्याप्त मात्रा में पानी दें। पानी की कमी पूरी करने के लिए आप उन्हें नारियल पानी पिला सकते हैं। इसमें पाए जाने वाले गुण पेट की इंफेक्शन दूर करने में मदद करते हैं। इसके अलावा इसमें कुछ ऐसे पौष्टिक गुण भी मौजूद होते हैं जो शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाते हैं। 

PunjabKesari

दही 

पेट की इंफेक्शन दूर करने के लिए आप शिशु को दही खिला सकते हैं। इसमें पाए जाने वाले अच्छे बैक्टीरिया पेट के लिए बेहद लाभकारी होते हैं इसका सेवन करने से पेट जल्दी ठीक होता है। दही में केला मिलाकर आप बच्चे को खिला सकते हैं।

सूप 

अगर बच्चे का कुछ खाने का दिल नहीं कर रहा तो आप उसे सूप दे सकते हैं। बच्चे की किसी भी मनपसंद सब्जी को मिलाकर सूप तैयार करके आप बच्चे को दे सकते हैं। 

PunjabKesari

नोट: यदि इंफेक्शन के कारण बच्चे को बार-बार उल्टी और दस्त हो रही हैं तो आप तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। बिना डॉक्टर की सलाह के बिना बच्चे को कोई भी चीज न खिलाएं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static