खत्म हो गई है घुटनों की Greece? ये देसी इलाज कुछ ही दिनों में दर्द और सूजन कर देगा गायब

punjabkesari.in Tuesday, Apr 07, 2026 - 01:43 PM (IST)

नारी डेस्क: “घुटनों की ग्रीस खत्म हो गई” आम भाषा में लोग ऐसा कहते हैं, लेकिन मेडिकल रूप से यह अक्सर Osteoarthritis (ऑस्टियोआर्थराइटिस) या जोड़ों के कार्टिलेज घिसने की स्थिति होती है। इसमें घुटनों में दर्द, अकड़न और चलने में दिक्कत होती है। अच्छी बात यह है कि कुछ देसी और प्राकृतिक उपाय दर्द में राहत और जॉइंट्स को सपोर्ट देने में मदद कर सकते हैं।

PunjabKesari
घुटनों का ख्याल रखने के देसी नुस्खे

सरसों या तिल के तेल से मालिश: हल्का गुनगुना करके घुटनों पर मालिश करें, रोज 10–15 मिनट मसाज करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और जॉइंट्स की अकड़न कम होती है

 हल्दी वाला दूध: रात में सोने से पहले एक गिलास दूध में हल्दी मिलाकर पिएं। हल्दी में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूजन और दर्द कम करते हैं

मेथी दाना: 1 चम्मच मेथी दाना रात में भिगोकर सुबह खाएं। इससे जोड़ों को मजबूती मिलती है और दर्द कम होता है

लहसुन का सेवन: रोज सुबह 2–3 कली लहसुन खाएं, इससे जोड़ों की सूजन कम होती है और ताकत बढ़ती है

 हल्की एक्सरसाइज और योग:  घुटनों के लिए रोज स्ट्रेचिंग और योग करें। इससे जॉइंट्स मूवमेंट बेहतर होता है और जकड़न कम होती है

कैल्शियम और विटामिन D लें:  दूध, दही, पनीर, धूप में समय बिताएं। इससे हड्डियां मजबूत होती हैं और घुटनों का सपोर्ट बढ़ता है

PunjabKesari
जरूरी सावधानियां

ज्यादा वजन होने पर उसे कम करें (घुटनों पर दबाव कम होगा)। ज्यादा देर तक बैठने या खड़े रहने से बचें, सीढ़ियां कम चढ़ें और अगर दर्द ज्यादा हो तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें। यह बात जान लें कि  “ग्रीस खत्म होना” पूरी तरह वापस नहीं आता, लेकिन सही देखभाल से दर्द कम किया जा सकता है।  जॉइंट्स की स्थिति बिगड़ने से रोकी जा सकती है। घुटनों का दर्द उम्र के साथ आम है, लेकिन देसी उपाय, सही खान-पान और नियमित एक्सरसाइज से आप लंबे समय तक एक्टिव और दर्द-फ्री रह सकते हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static