टिमरू का फल और पत्ते दोनों आयुर्वेद का खजाना, स्किन समेत इन बीमारिया का रामबाण इलाज

punjabkesari.in Friday, Apr 24, 2026 - 11:20 AM (IST)

नारी डेस्क: टिमरू (तेंदू) एक ऐसा फल है, जिसके बेमिसाल फायदे है। यह फल खट्टा-मीठा, विटामिन A, C और फाइबर से भरपूर होता है। यह शरीर को ठंडक देता है और मधुमेह, आँखों की रोशनी व पेट के कीड़ों के लिए फायदेमंद माना जाता है। टिमरू एक औषधीय जंगली फल है जो मुख्य रूप से गर्मियों (अप्रैल-मई) में 10-12 दिनों के लिए बाज़ार में आता है। फल तो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि फल के साथ-साथ इसके पत्तों के भी बेमिसाल फायदे होते है। टिमरू के पत्ते आयुर्वेद का एक खजाना है। अगर आपने इसके फायदे जान लिए तो आप इसके पत्तों को कभी नहीं फेकेंगे।

क्या है टिमरू के पत्ते के पत्ते के फायदे?

टिमरू के पत्ते (तेंदू के पत्ते) औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं, जो मुख्य रूप से सूजन, त्वचा संक्रमण और पेट से जुड़ी समस्याओं को कम करने में मदद करते हैं। इन पत्तों का पेस्ट घावों को जल्दी भरने में प्रभावी है, जबकि इनकी दंत मंजन के रूप में उपयोग से मसूड़े मजबूत होते हैं और पायरिया में राहत मिलती है। टिमरू के पत्ते गर्मी में मिलते है। गर्मी में सिरोही, उदयपुर और अरावली की पहाड़ियों में 'टिमरू' (तेंदू) के फलों की बहार आ जाती है। यह फल और इसके पत्ते आदिवासी परिवारों, विशेषकर महिलाओं के लिए यह फल आजीविका का एक बड़ा साधन है, जो इसे जंगलों से एकत्रित कर बाजारों में बेचकर अपनी आय अर्जित करती हैं। देखें इसके फायदे...

PunjabKesari

सूजन और जलन में राहत

टिमरू के पत्तों का लेप शरीर के किसी भी हिस्से में सूजन या जलन होने पर लगाने से तत्काल राहत मिलती है।

घाव भरने में सहायक

इनके प्राकृतिक हीलिंग गुण संक्रमण को रोकने और घाव को जल्दी सुखाने में बेहद प्रभावी होते हैं।

दांतों और मसूड़ों की मजबूती

टिमरू की कोमल टहनियों और पत्तों का उपयोग दांतों में पायरिया, मसूड़ों की बीमारी और कीड़ा लगने से रोकने में रामबाण इलाज माना जाता है।

PunjabKesari

पेट से जुड़ी समस्याएं

इन पत्तों में 'कॉन्स्टिपेटिंग' और 'स्टिप्टिक' गुण होते हैं, जो पेट से जुड़ी समस्याओं के समाधान में सहायक हैं।

त्वचा संक्रमण

एंटीसेप्टिक गुणों के कारण, यह त्वचा के संक्रमण और सूजन को कम करने में भी उपयोग किया जाता है।

लू से सुरक्षा

टिमरू के पत्ते शरीर की आंतरिक गर्मी को शांत करते हैं और लू के खतरे से बचाते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static