साड़ी से लेकर स्टेटमेंट ड्रेस तक, हर लुक में छा जाती हैं Rubina Dilaik

punjabkesari.in Thursday, Jul 30, 2026 - 07:04 PM (IST)

नारी डेस्क : खतरों के खिलाड़ी की प्रेस कॉन्फ्रैंस में शामिल हुई टीवी की स्टार रूबीना दिलैक सिर्फ अपनी बातों से ही नहीं अपने फैशन सेंस से भी फैंस का दिल जीत लेती हैं। रूबीना दिलैक ने बेबी पिंक कलर की ड्रैस पहनी जो साड़ी की तरह लग रही थी। इसमें रूबीना का फिगर बा-कमाल लग रहा था।

PunjabKesari

वैसे ये कोई पहली लुक या ड्रेस नहीं इससे पहले रूबीना लाफ्टरशेफ में भी हर दिन कमाल का ड्रैसअप लेकर आती रही हैं।

PunjabKesari

जरा उनकी इस ब्राउन साड़ी लुक पर नजर डालिए जो लग तो साड़ी रही है लेकिन इसे उन्होंने ड्रैस के साथ कैरी किया है। साड़ी के साथ मैचिंग ब्लाउज और गोल्डन क्रोसेट। जो लड़किया स्टाइलिश साड़ी चाहती है तो इसे ट्राई किया जा सकता है।

PunjabKesari

हिमाचली गर्ल जब हिमाचली गेटअप में आती है तो और भी कमाल दिखती हैं। फरहाना बट्ट के साथ उन्होंने एक वीडियो शेयर की थी जिसमें वह हिमाचली वर्क वाले कुर्ते और टोपी में दिखी थी।

PunjabKesari

लाफ्टर शेफ के फिनाले पर रूबीना ने एक स्टेटमेंट ड्रेस पहनी। उन्होंने जारा की ड्रेस के साथ सासू मां के करवाचौथ पर गिफ्ट किए दो सलवार कमीज और तीन दुपट्टों को ड्रैप कर एक शानदार ड्रैस तैयार की और साथ में ब्लिंक इट से गोल्डन बैल्ट लगाकर फिनाले लुक कंप्लीट कर ली।

PunjabKesari

जब रूबीना पंजाबी ड्रेस में नजर आई तो भी उनके लुक को वाहावाही मिली। रूबीना ने हॉट पिंक कलर का सूट पहना था।अब आप देखिए और बताइए के आपको कैसी लगती है रूबीना दिलैक की ड्रेसेज।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Related News

static