Necktie Saree : साड़ी पहनने का बोल्ड और स्टाइलिश अंदाज
punjabkesari.in Saturday, Sep 26, 2026 - 04:42 PM (IST)
इन दिनों साड़ी पहनने का एक मॉडर्न और फैशन-फॉरवर्ड तरीका देखने काे मिल रहा है, जिसमें साड़ी के साथ नेक टाई को स्टाइल किया जाता है। यह ड्रेप साड़ी को इंडो-वेस्टर्न लुक देता है और इसे ऑफिस, पार्टी, रिसेप्शन या फैशन इवेंट में आसानी से पहना जा सकता है। इस स्टाइल में पूरा लुक काफी स्ट्रक्चर्ड और स्मार्ट दिखाई देता है। यह ड्रेप खासतौर पर उन महिलाओं के लिए अच्छा विकल्प है, जो साड़ी में पारंपरिक और वेस्टर्न स्टाइल का फ्यूजन चाहती हैं।

शर्ट के साथ पहनें
साड़ी के साथ सफेद, ब्लैक या स्ट्राइप्ड शर्ट पहनकर इसके उपर नेक टाई जोड़करऑफिस-फ्रेंडली लुक बनाया जा सकता है। इससे स्मार्ट, क्लासी और पावरफुल मिलता है।

ब्लेजर के साथ इंडो-वेस्टर्न लुक
साड़ी के ऊपर फिटेड ब्लेजर पहनें और साथ में टाई लगाएं। यह स्टाइल कॉर्पोरेट पार्टी, रिसेप्शन या फॉर्मल इवेंट के लिए शानदार लग सकता है।

क्रॉप टॉप के साथ बोल्ड लुक
अगर आप मॉडर्न और ग्लैमरस दिखना चाहती हैं, तो साड़ी के साथ क्रॉप टॉप या स्लीवलेस ब्लाउज चुनें, इसके उपर नेक टाई पूरे लुक को ही बदल कर रख देगी।

किन साड़ियों पर यह स्टाइल अच्छा लगेगा?
सिल्क साड़ी: रॉयल और एलिगेंट लुक के लिए
सैटिन साड़ी: ग्लैमरस पार्टी लुक के लिए
ऑर्गेंजा साड़ी: हल्का और फेमिनिन अंदाज पाने के लिए
जॉर्जेट साड़ी: ड्रेपिंग में आसानी के लिए
प्लेन साड़ी: नेकटाई ड्रेप को हाइलाइट करने के लिए
प्रिंटेड साड़ी: कैजुअल और क्रिएटिव लुक के लिए
बहुत भारी कढ़ाई वाली साड़ी में यह तरीका थोड़ा मुश्किल हो सकता है, क्योंकि पल्लू का वजन ज्यादा होने पर नेकटाई आसानी से सेट नहीं हो सकती।

Necktie Saree Drape के साथ ब्लाउज आइडियाज
कॉलर्ड शर्ट ब्लाउज, हाई नेक ब्लाउज, स्लीवलेस ब्लाउज, ऑफ-शोल्डर ब्लाउज, कॉर्सेट स्टाइल ब्लाउज, सिंपल प्लेन ब्लाउज, स्ट्रक्चर्ड जैकेट ब्लाउज शानदार लगते हैं। अगर पल्लू पर ज्यादा डिजाइन है, तो ब्लाउज को सिंपल रखें। वहीं, प्लेन साड़ी के साथ स्टेटमेंट ब्लाउज अच्छा लगेगा।

इस ड्रेप को पहनते समय ध्यान रखें
पल्लू को पिन या फैशन टेप से अच्छी तरह सिक्योर करें, नेक के आसपास ड्रेप बहुत टाइट न रखें। भारी पल्लू होने पर अंदर से हल्का सपोर्ट दें। पहली बार पहन रही हैं तो घर पर पहले से प्रैक्टिस करें। अगर आप साड़ी में कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो शर्ट, ब्लेजर या स्ट्रक्चर्ड ब्लाउज के साथ यह स्टाइल आपके वार्डरोब को बिल्कुल नया अंदाज दे सकता है।
a

