एक गाने से स्टार बनीं Actress: बिग बॉस से मिली पहचान, 42 की उम्र में हुआ निधन

punjabkesari.in Sunday, Dec 14, 2025 - 12:17 PM (IST)

नारी डेस्क : फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे हुए हैं जिन्होंने एक ही गाने या रोल से जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की, लेकिन कुछ ही कलाकार ऐसे होते हैं जिनकी पहचान हमेशा लोगों के दिलों में बनी रहती है। आज हम बात कर रहे हैं उस एक्ट्रेस की, जिसने सिर्फ एक गाने से पूरे देश में सनसनी मचा दी थी, फिर लंबे समय बाद ‘बिग बॉस’ से जबरदस्त कमबैक किया, लेकिन साल 2025 में 42 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। यह एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि शेफाली जरीवाला थीं।

एक गाने ने बदल दी जिंदगी

शेफाली जरीवाला का जन्म अहमदाबाद के एक गुजराती परिवार में हुआ था। उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी, लेकिन किस्मत उन्हें ग्लैमर की दुनिया में ले आई। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने मॉडलिंग से की। मॉडलिंग के दौरान ही उन्हें साल 2002 में आया सुपरहिट रीमिक्स गाना ‘कांटा लगा’ मिला, जिसने उनकी पूरी जिंदगी बदल दी। यह गाना इतना बड़ा हिट साबित हुआ कि शेफाली रातों-रात स्टार बन गईं और उन्हें लोग ‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से पहचानने लगे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shefali Jariwala 🧿 (@shefalijariwala)

अक्षय कुमार के साथ किया था काम

‘कांटा लगा’ की लोकप्रियता उस दौर में इतनी थी कि हर शादी और पार्टी में यह गाना जरूर बजता था। इसी गाने की वजह से शेफाली को साल 2004 में आई फिल्म ‘मुझसे शादी करोगे’ में भी मौका मिला। इस फिल्म में उन्होंने अक्षय कुमार के साथ ‘कांटा लगा’ गाने पर डांस किया था। भले ही यह कैमियो रोल था, लेकिन शेफाली की मौजूदगी ने फिल्म में अलग ही रंग भर दिया।

बीमारी के कारण लिया ब्रेक

जब शेफाली का करियर ऊंचाई पर था, तभी उन्होंने अचानक फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली। दरअसल, शेफाली मिर्गी (Epilepsy) जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। इलाज और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के लिए उन्होंने ग्लैमर वर्ल्ड से ब्रेक लिया और लंबे समय तक लाइमलाइट से दूर रहीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shefali Jariwala 🧿 (@shefalijariwala)

‘बिग बॉस’ से मिला नया मुकाम

करीब 15 साल बाद शेफाली ने साल 2019 में ‘बिग बॉस 13’ में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री ली। इस शो ने उन्हें एक बार फिर चर्चा में ला दिया। उनके आत्मविश्वास, सादगी और बेबाक अंदाज को दर्शकों ने खूब पसंद किया। हालांकि वह शो जीत नहीं पाईं, लेकिन उन्हें एक नई पहचान जरूर मिल गई। बता दें की साल 2025 शेफाली जरीवाला के लिए बेहद दुखद साबित हुआ। 27 जून 2025 को 42 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शेफाली की मौत कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई। उनके अचानक चले जाने से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। फैंस और सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

यें भी पढ़ें : 30 दिनों तक मीट छोड़ें फिर देखिए Body दिखाती ये कमाल!

हमेशा याद रहेंगी ‘कांटा लगा गर्ल’

शेफाली जरीवाला भले ही अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका गाना, उनका अंदाज और उनकी मुस्कान हमेशा लोगों की यादों में जिंदा रहेगी। एक गाने से पहचान बनाकर, बीमारी से लड़कर और फिर दमदार कमबैक करने तक, उनकी जिंदगी लाखों लोगों के लिए प्रेरणा बनी रहेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static