दुखद: 98 साल की उम्र में मशहूर फैशन डिजाइनर पियरे कार्डिन ने ली आखिरी सांस

punjabkesari.in Wednesday, Dec 30, 2020 - 11:38 AM (IST)

साल 2020 को अलविदा कहने का समय आ गया है। इस साल जहां एक तरफ लोग कोरोना महामारी का संकट से जूझ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कई दिग्गज हस्तियां दुनिया को अलविदा कह गई हैं। इस बीच एक और बुरी खबर सामने आई है। फ्रांस के जानेमाने डिजाइनर पियरे कार्डिन का निधन हो गया है। वह 98 साल के थे। पियरे कार्डिन के निधन की जानकारी फ्रेंच एकेडमी ऑफ फाइन आर्ट्स ने दी है। 

अमेरिकन अस्पताल में ली आखिरी सांस

हालांकि उनका निधन कैसे हुआ इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है। फ्रेंच एकेडमी ऑफ फाइन आर्ट्स ने जानकारी देते हुए बताया कि पेरिस के न्यूरिली स्थित अमेरिकन अस्पताल में पियरे कार्डिन ने आखिरी सांस ली। 

PunjabKesari

फ्रांस के फैशन सुपरस्टार

पियरे कार्डिन का जन्म उत्तरी इटली में वेनिस के पास साल 1922 में एक साधारण परिवार में हुआ था। मगर इसके बावजूद वह फ्रांस के फैशन सुपरस्टार बने। इसके अलावा वह 75 साल तक फैशन इंडस्ट्री के आइकन भी बने रहे।

PunjabKesari

17 साल की उम्र में जुड़ा फैशन से नाता 

कार्डिन का 17 साल की उम्र में फैशन से नाता जुड़ गया था। कार्डिन को एक अमेरिकी लेखक ने कहा था कि केवल फैशन ही काफी नहीं होता। जिसके बाद कार्डिन ने फैशनैबल कपड़ों के अलावा बॉथ टॉवल, बबल ड्रेस, जंपसूट, एशट्रे, एविएटर, इत्र आदि डिजाइन किए थे।

PunjabKesari

1950 में तैयार किया फैशन लेबल 

इन सबके अलावा कार्डिन की कलाई की घड़ी के साथ-साथ उनकी डिजाइन की गई बेडशीट भी दुनियाभर में मशहूर है। कार्डिन ने 1950 में फैशन लेबल तैयार किया। जिसके बाद उनके ब्रांड के उत्पादों को दुनियाभर में करीब 1,00,000 आउटलेट पर बेचा गया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static