88 साल के हुए पूर्व प्रधानमंत्री, राहुल गांधी बोले- आप जैसे पीएम की जरूरत

punjabkesari.in Saturday, Sep 26, 2020 - 02:55 PM (IST)

आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री डाक्टर मनमोहन सिंह अपना 88वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही पीएम मोदी ने डाक्टर मनमोहन सिंह के अच्छे स्वास्थ की कामना भी की है। 

PunjabKesari

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा, 'डा. मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की बधाई। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें एक लंबा और स्वस्थ जीवन मिले।' 

 

वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा, 'भारत डा. मनमोहन सिंह जैसे गंभीर पीएम की अनुपस्थिति को महसूस कर रहा है। उनकी ईमानदारी, शालीनता और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्हें जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं और आने वाला साल खुशनुमा हो।' 

 

बता दें डा. मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर, 1932 को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में हुआ था। साल 1991 में मनमोहन सिंह पहली बार असम से राज्यसभा सदस्य चुने गए थे। जिसके बाद वह 1995, 2001, 2007 और 2013 में राज्यसभा से संसद पहुंचे। मनमोहन सिंह ने साल 1991 से 1996 तक भारत के वित्तमंत्री के रूप में काम किया। वहीं उन्होंने साल 2004 से 2014 के बीच देश के प्रधानमंत्री का पदभार संभाला।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static