भारत के पूर्व अंपायर विक्रम राजू का निधन, 40 साल पहले विवादित मैच में लिया था बड़ा फैसला

punjabkesari.in Monday, Jun 08, 2026 - 02:30 PM (IST)

नारी डेस्क: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 1986 में चेन्नई में हुए ऐतिहासिक टाई टेस्ट में अंपायरिंग करने वाले पूर्व अंतरराष्ट्रीय अंपायर वी. विक्रम राजू का रविवार को निधन हो गया, वे 92 वर्ष के थे। राजू ने दो टेस्ट और पांच वनडे मैचों में अंपायरिंग की, साथ ही 42 फर्स्ट-क्लास मैचों में भी अंपायर रहे। लेकिन इनमें से कोई भी मैच उस टाई टेस्ट से ज़्यादा याद नहीं रहा जो लगभग 40 साल पहले 18 से 22 सितंबर के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था।
 

यह भी पढ़ें: पानी पीते ही बीमार हुए 18 बच्चे, कहीं आपके बच्चे भी तो नहीं रोज पी रहे जहर !
 

यह उस समय क्रिकेट के इतिहास में केवल दूसरा टाई टेस्ट था और पहला मामला 1960 में ब्रिस्बेन में ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए मैच का था। KSCA ने एक बयान में कहा- "बहुत दुख और शोक के साथ, कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) के अध्यक्ष और प्रबंध समिति पूर्व अंतरराष्ट्रीय अंपायर विक्रम राजू के निधन पर शोक व्यक्त करते हैं।" बयान में कहा गया- "उन्होंने कई दशकों तक बहुत ही शानदार ढंग से और ईमानदारी के साथ क्रिकेट की सेवा की। एक अंपायर के तौर पर, उन्होंने खेल के उच्चतम स्तर पर पहचान बनाई।"
 

यह भी पढ़ें: घर में छठे बच्चे का स्वागत करने जा रहे हैं अरमान मलिक, ये Good News सुन झटके मैं फैस !
 

चार दशक पहले, ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर ग्रेग मैथ्यूज के खिलाफ नंबर 11 के बल्लेबाज मनिंदर सिंह को LBW (लेग बिफोर विकेट) करार देने के बाद राजू को आलोचना का सामना करना पड़ा था। इस फैसले के साथ ही भारत का स्कोर 347 पर रुक गया, जो जीत के लक्ष्य 348 से ठीक एक रन कम था। दारा डोटीवाला दूसरे ऑन-फील्ड अंपायर थे। यह तीन मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट था जो आखिरकार 0-0 से ड्रॉ पर समाप्त हुआ। अपने अंपायरिंग करियर के बाद, राजू ने मैच रेफरी के तौर पर क्रिकेट में योगदान देना जारी रखा। उन्होंने चार फर्स्ट-क्लास मैचों के अलावा कर्नाटक प्रीमियर लीग (KPL) में भी मैच रेफरी की भूमिका निभाई, जिसे अब KSCA महाराजा T20 ट्रॉफी के नाम से जाना जाता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static