KBC 18 के पहले एपिसोड में आमिर खान-सनी देओल और प्रीति जिंटा, अमिताभ बच्चन से ही पूछ लिया सवाल

punjabkesari.in Saturday, Aug 08, 2026 - 04:20 PM (IST)

नारी डेस्क: 'कौन बनेगा करोड़पति' अपने 18वें सीजन के साथ वापसी करने जा रहा है। आमिर खान और सनी देओल अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'बंटवारा 1947' के प्रमोशन के लिए 'कौन बनेगा करोड़पति 18' (KBC 18) के ग्रैंड प्रीमियर में पहुंचे। सनी देओल पहली बार 'कौन बनेगा करोड़पति' की हॉट सीट पर बैठेंगे, जबकि आमिर और प्रीति इस पॉपुलर क्विज़-बेस्ड रियलिटी शो के ग्रैंड प्रीमियर में उनके साथ शामिल होंगे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by sonytvofficial (@sonytvofficial)


नया सीजन 'सोचना पड़ेगा' थीम पर आधारित है, जो व्यावहारिक ज्ञान, तेज सोच और बुद्धिमानी भरे गेमप्ले की ताकत का जश्न मनाता है। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन द्वारा हाल ही में जारी किए गए एक प्रोमो में आमिर खान को अमिताभ बच्चन के साथ सीज़न की थीम पर मज़ेदार बातचीत करते हुए दिखाया गया है। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के लेटेस्ट प्रोमो में आमिर खान मेगास्टार से पूछते हैं- "आपने अपने प्रोमो में कहा है 'सोचना पड़ेगा', तो क्या सोचना पड़ेगा?" 


अनुभवी होस्ट ने जवाब दिया- "यह इतना आसान नहीं होने वाला है, क्योंकि सोचना तो पड़ता है न भाईसाहब।" तुरंत जवाब देते हुए, आमिर चिल्लाते हैं, "सोचना पड़ेगा, सर वाकाई सोचना पड़ेगा।" तो क्या सोचना पड़ेगा?” प्रोमो देखकर फैन्स शो के लिए एक्साइटेड हो गए हैं। एक टीवी शो में अपने तीन पसंदीदा सितारों को साथ देखना मजेदार होने वाला है ।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static