बेटे अभिषेक बच्चन संग रिश्ते पर बोले अमिताभ बच्चन, कहा- दोनों की सोच में बड़ा फर्क...
punjabkesari.in Monday, Sep 28, 2026 - 03:29 PM (IST)
नारी डेस्क : बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन का रिश्ता अक्सर चर्चा में रहता है। दोनों की सोच और काम करने का तरीका कई बार अलग नजर आया है, लेकिन पिता-पुत्र के बीच सम्मान और जुड़ाव हमेशा देखने को मिलता है। अब अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में अभिषेक और नई पीढ़ी को लेकर कुछ खास बातें लिखी हैं।
अभिषेक बच्चन को लेकर क्या बोले बिग बी?
अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में पिता-पुत्र के रिश्ते और दो पीढ़ियों के बीच सोच के अंतर पर बात की। उन्होंने लिखा कि पिता और पुत्र एक मंच पर साथ हो सकते हैं, लेकिन उनके विचार अलग-अलग हो सकते हैं। इसके बावजूद दोनों की मंजिल एक हो सकती है। उनकी इस बात से साफ है कि एक ही परिवार में होने के बावजूद दो पीढ़ियों का हर मुद्दे पर एक जैसा सोचना जरूरी नहीं है। अलग नजरिए होने के बावजूद रिश्ते में समझ और सम्मान बना रहना अहम है।

नई जनरेशन को लेकर कही ये बात
अमिताभ बच्चन ने नई पीढ़ी के विचारों का सम्मान करने की बात भी कही। उन्होंने लिखा कि विचार और रास्ते अलग हो सकते हैं, लेकिन मंजिल एक ही रह सकती है। उनके मुताबिक हर रास्ते का मकसद ऐसी मंजिल तक पहुंचना होना चाहिए, जो सभी के लिए बेहतर हो। अमिताभ बच्चन ने अपने और अभिषेक के रिश्ते को एक-दूसरे को जानने, समझने और साथ आगे बढ़ने का सफर बताया। उन्होंने इस रिश्ते में प्यार और सम्मान को अहम बताया और अपने शुभचिंतकों के प्यार का भी जिक्र किया।
यें भी पढ़ें : सोने की कलम से लिखी होती है इस मूलांक वालों की किस्मत, धन-वैभव खुद आता है इनके पास
KBC होस्ट कर रहे हैं अमिताभ बच्चन
वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन इन दिनों पॉपुलर क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ को होस्ट कर रहे हैं। यह शो ब्रिटिश फॉर्मेट ‘Who Wants to Be a Millionaire?’ का हिंदी रूपांतरण है। शो में कंटेस्टेंट्स से अलग-अलग सवाल पूछे जाते हैं और सही जवाब देकर वे इनाम की राशि जीतने की कोशिश करते हैं।

