आपको माला-माल कर देगी घर की इस दिशा में रखी क्रिस्टल बॉल

punjabkesari.in Saturday, Oct 31, 2020 - 05:20 PM (IST)

दीवाली का पावन त्योहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। ऐसे में लोग घरों की साफ-सफाई कर विशेष रूप से सजाते हैं। ताकि धन की देवी लक्ष्मी की असीम कृपा उन पर बरसे। मगर बात वास्तु की करें तो घर पर वास्तुदोष होने से आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में घरों में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होने से हर समय तनाव बना रहता है। ऐसे में अगर आप भी ऐसी समस्याओं से परेशान है तो आज हम आपको कुछ धन के वास्तु उपाय बताते हैं, जिसे अपनाकर जल्द से जल्द आर्थिक रूप से सक्षम हो सकते हैं। 

सुच्चा मोती से करें उपाय 

दीवाली से पहले धनतेरस के दिन को बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसे में इस दिन घर या कार्यक्षेत्र की उत्तर दिशा में चांदी की कटोरी में सुच्चा मोती रख दें। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होने में मदद मिलेगी। इसके अलावा बांस की एक जोड़ी को लाल रंग के धागे से बांध कर उसे घर के मुख्य द्वार के ठीक सामने वाली दीवार पर लटकाएं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। साथ ही देवी लक्ष्मी की असीम कृपा घर-परिवार पर बनी रहेगी।

PunjabKesari

साफ-सफाई का करें 

वैसे तो रोजाना घर की सफाई करनी चाहिए। मगर अमावस्या के दिन खासतौर पर पूरे घर को अच्छे से साफ करें। बेकार व टूटा हुआ सामान घर से बाहर निकाल दें। इससे घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा सकारात्मक में बदल जाएंगी। साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। 

इस दिशा में रखें क्रिस्टल बॉल

वास्तु के अनुसार, घर पर 7 क्रिस्टल बॉल रखनी शुभ मानी जाती है। साथ ही इन्हें हमेशा घर के ईशान यानि उत्तर दिशा में रखें। इससे घर का माहौल खुशनुमा होने के साथ बरकत बनी रहेगी। 

इस दिशा में रखें कनक धारा यंत्र

कनक धारा यंत्र को धन प्राप्ति का मुख्य स्त्रोत माना जाता है। ऐसे में इसे घर या कार्यक्षेत्र की उत्तर दिशा में रखना शुभ माना जाता है। साथ ही इसे स्थापित करने से पहले शुभ मुहूर्त देखना न भूलें। यह यंत्र धन से जुड़ी परेशानियों को दूर कर कारोबार में तरक्की के रास्ते खोलता है। 

PunjabKesari

धन प्राप्त के लिए करें ये काम

- पानी में चुटकीभर हल्दी मिलाकर घर पर पोंछा लगाएं। 
- कमल का ताजा फूल लेकर उसे वीरवार के दिन घर की उत्तर दिशा में रख दें। 
- कर्ज से परेशान लोगों को रविवार के दिन घर की उत्तर दिशा में कुबेर यंत्र रखें। साथ ही रोजाना उसकी पूजा करें। 
- घर नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए दक्षिण पूर्व दिशा में 1 कपूर जलाएं। इस काम को हमेशा शाम के समय ही करें। 
- आप जहां भी अपना धन रखते हैं। उस तिजोरी या अलमारी को दक्षिण की दीवार पर लगा कर रखें। इससे घर में पैसा टिका रहेगा। 

इन कामों को करने से बचें 

- सोने से पहले बर्तनों को साफ करके ही सोएं।
- पैसों का लेन-देन बुधवार के दिन गलती से भी न करें। 
- अपने बेडरूम में पानी रख कर न सोएं। 
- घर की पूर्व दिशा को खाली और रखें। यहां पर भारी व बेकार सामान रखने से बचना चाहिए। साथ ही इस दिशा में अंधेरा करने से बचें। नहीं तो आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 
- अगर आपने भी अपने घर को प्लास्टिक के पौधों से सजाया है तो उन्हें तुरंत हटा दें। असल में, ऐसी चीजें घर में नकारात्मक ऊर्जा फैलाने का काम करती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static