Storage Tips: डिब्बे में डाल दें बस एक चीज, मैदा, सूजी और बेसन में नहीं लगेंगे कीड़ें

punjabkesari.in Tuesday, Nov 16, 2021 - 01:41 PM (IST)

कई लोग किचन का सामान एक साथ ही खरीद लेता है। मगर अक्सर सूजी, मैदा, बेसन, आटा आदि चीजें अगर ज्यादा मात्रा में हो तो इन्हें संभालने में परेशानी होती है। असल में, इन चीजों में कीड़े लगने की परेशानी रहती है। मगर आप इन्हें कीड़े लगने से बचाने के लिए कुछ उपायों को अपना सकती है। ऐसे में आप लंबे समय तक इन चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं।

पैकेजिंग बदलें

अक्सर बेसन, सूजी, मैदे आदि पर कीड़े लग जाते हैं। ऐसे में अगर आपकी ये सामग्री ज्यादा मात्रा में हैं तो इसकी पैकेजिंग बदल लें। इसके लिए इसे दूसरे जिप लॉक बैग या डिब्बे में शिफ्ट करें। मगर सामान को दूसरी जगह शिफ्ट करने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि कंटेनर पूरी तरह से सुखा हो। असल में, नमी और खुले पैकेट्स में कीड़े जल्दी पड़ जाते हैं।

तेज पत्ता करें इस्तेमाल

तेज पत्ता की गंध काफी तेज होने से कीड़े इससे भागते हैं। ऐसे में आप सूजी, मैदा, बेसन आदि चीजों को कीड़ों से बचाने के लिए इसमें कुछ तेज पत्ता डाल सकती है।

PunjabKesari

नीम के पत्ते

तेज पत्ता की तरह नीम के पत्ते भी कीड़ों को भगाने में कारगर होते हैं। इसलिए आप सूजी, मैदा, बेसन, आटा आदि में नीम की कुछ पत्तियां डाल सकती है।

एयर टाइट कंटेनर में करें स्टोर

अक्सर आटा, बेसन, सूजी आदि को कीड़े लगने की परेशानी रहती है। इससे बचने के लिए आप इन्हें एयर टाइट कंटेनर में भर कर रखें। इसके लिए कांच या मेटल के कंटेनर्स का इस्तेमाल करना बेस्ट रहेगा। इसके अलावा आप मोटा प्लास्टिक का कंटेनर भी यूज कर सकती हैं। इससे आपकी सामग्री कीड़ों से सुरक्षित रहेगी और इनमें नमी भी नहीं आएगी।    

फ्रिज में रखना सही

आप सूजी, बेसन, पैदा को कीड़ों से बचाने के लिए इन्हें फ्रिज में रख सकती है। इसके लिए इन्हें अलग-अलग डिब्बों या जिप लॉक बैग में डालकर बंद करें। फिर इसे फ्रिज में स्टोर करें। ऐसा करने से ये चीजों लंबे समय तक फ्रेश रहेंगी। इसके साथ ही इनमें कीड़ा लगने की समस्या से बचाव रहेगा।

PunjabKesari

भून कर रख लें

अगर आप भी बेसन और सूजी पर कीड़े लगने से परेशान है तो इन्हें भून कर रख लें। इसके लिए सूजी और बेसन को अलग-अलग हल्का सा भून लें। फिर इसे ठंडा करके एयर टाइट कंटेनर में भर कर बंद कर लें। इससे आपकी सामग्रियों में कीड़े नहीं लगेंगे।

पुदीने की पत्तियां आएगी काम

सूजी और बेसन के डिब्बों में सूखी पुदीने की पत्तियां रख दें। पुदीने की तेज खुशबू से इसमें पड़े हट जाएंगे। इसके साथ ही दोबारा कीड़े लगने की परेशानी नहीं होगी।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static