तेल में मिलाकर लगाएं ये चीजें, बाल होंगे तेजी से लंबे

punjabkesari.in Monday, Jun 22, 2020 - 10:33 AM (IST)

लंबे, घने और मजबूत बाल हर लड़की का सपना होता है। वे बालों की तेल से अच्छे से मालिश करती है। मगर फिर भी उनके बाल उतनी लंबे नहीं होते जितना वो चाहती है। असल में बालों में सिर्फ तेल लगाना ही काफी नहीं होता है। इसके लिए कुछ चीजों को यूज करने की जरूरत होती है। ऐसे में आज हम आपको 5 ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताते है, जिन्हें आप तेल में मिक्स कर बालों पर लगा सकते है। इससे आपके बालों की लंबाई तेजी से बढ़ने में मदद मिलेगी। साथ ही बाल घने, लंबे व जड़ों से मजबूत होंगे। 

1. नारियल तेल और शहद

एक कटोरी में 1 टेबलस्पून नारियल का तेल, 1 टेबलस्पून जैतून का तेल, 1 टेबलस्पून शहद और 1 अंडे का सफेद भाग मिक्स करें। तैयार मिश्रण को बालों पर जड़ों से लगाते हुए पूरे बालों पर मसाज करते हुए लगाएं। इसे कम से कम 1 घंटे तक लगा रहने दें। उसके बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। इससे बाल लंबे, घने और मुलायम होंगें। साथ ही इनमें नेचुरल चमक आएगी। 

oil,nari

2. ऑलिव ऑयल और अंडा

एक कटोरी में 2 टेबलस्पून जैतून का तेल, 1 अंडा, 1 विटामिन ई का कैप्‍सूल और 1 टेबलस्पून सेब का सिरका मिलाएं। तैयार मिश्रण को बालों पर 1 घंटे तक लगाएं। फिर बालों को शैंपू कर लें।इससे बालों का झड़ना और डैंड्रफ दूर होगा। साथ ही बाल लंबे घने और मजबूत बनेंगे। इस मास्क को 15 दिन में 1 बार जरूर लगाएं।

hair care,nari

3. नारियल का तेल और शिकाकाई

एक कटोरे में 2 टेबलस्पून नारियल तेल, 1 टेबलस्पून शिकाकाई पाउडर और 1 टेबलस्पून आंवले का जूस डालकर मिक्स करें। फिर तीनों चीजों को गैस पर पकाएं। तैयार मिश्रण को छान कर बालों की जड़ों पर मसाज करते हुए लगाएं। इसे 30 मिनट तक लगा रहने दें। बाद में बालों को शैंपू से धो लें। इस हेयर मास्क से बालों को पोषण मिलेगा। बाल लंबे, घने और काले होंगे। अच्छा रिजल्ट पाने के लिए इसे हफ्ते में 2 बार जरूर लगाएं।

shikakai,nari

4. ऑलिव ऑयल और शहद

एक कटोरी में 4 टेबलस्पून ऑलिव ऑयल, 1/2 शहद मिक्स करें। इसे बालों की जड़ों से लगाते हुए पूरे बालों पर लगाएं। सिर को 30 मिनट तक शॉवर कैंप से कवर कर लें। बाद में बालों को शैंपू से धो लें। इससे बालों को मजबूती मिलेगी। साथ ही बाल लंबे, घने और मुलायम होंगे।

5. ऐलोवेरा और अंडा

एक कटोरी में 2 टेबलस्पून ऐलोवेरा जेल, 1 अंडे का सफेद हिस्‍सा डालकर अच्छे से मिलाएं। तैयार पेस्ट को बालों पर 30 मिनट तक लगाएं। बाद में बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। यह हेयर मास्क बालों को जड़ों से मजबूत बनाने के साथ सिल्की व शाइनी बनाने में मदद करता है।

hair care,nari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static