Eyeliner फैलने से बिगड़ जाता है मेकअप तो फॉलो करें ये टिप्स

punjabkesari.in Tuesday, Oct 05, 2021 - 11:08 AM (IST)

आंखों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए लड़कियां आईलाइनर लगाना पसंद करती है। इससे आंखें बड़ी, खूबसूरत व अट्रैक्टिव नजर आती है। मगर अक्सर मौसम में बदलाव होने के कारण इसके फैलने व मेकअप खराब होने का खतरा रहता है। ऐसे में अगर आप भी इस परेशानी का सामना करती है तो आप इससे बचने के लिए कुछ आसान मगर खास टिप्स अपना सकती है। चलिए जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

सही आईलाइनर का करें चुनाव

सबसे पहले आंखों के लिए सही आईलाइनर चुनें। बाजार में कई अलग-अलग तरह के आईलाइनर मिलते हैं। ऐसे में अक्सर लड़कियां इसे देखकर इंप्रेस हो जाते हैं। मगर इसे खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि आईलाइनर अच्छी कंपनी का हो। साथ ही हमेशा वाटरप्रूफ आईलाइनर खरीदें। इससे यह लंबे समय तक टिका रहेगा। साथ ही आंखों को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं होगा।

PunjabKesari

आई लिड्स पर लगाएं प्राइमर

आंखों को अच्छा लुक देने के लिए सबसे पहले आई लिड्स पर प्राइमर लगाएं। इसके बाद ट्रांसलूसेंट पाउडर या फ्लेश-टोन्ड आईशैडो लगा लें। उसके बाद ही आंखों पर आईलाइनर लगाएं। इससे ये लंबे समय तक टिका रहेगा। साथ ही आंखों खूबसूरत नजर आएगी।

कंसीलर लगाएं

मेकअप में कंसीलर का इस्तेमाल फायदेमंद माना जाता है। इससे स्किन पर पड़े दाग-धब्बें दूर होने में मदद मिलती है। चेहरा बेदाग व खिला-खिला नजर आता है। साथ ही आईलाइनर लंबे समय तक बरकरार रहता है। इसके लिए आईलाइनर लगाने से पहले कंसीलर को आंखों के नीचे हल्के से लगा लें।

PunjabKesari

आईशैडो करें इस्तेमाल

अगर आप पेंसिल या जेल आईलाइनर लगाना पसंद करती है तो इसके साथ मैचिंग आईशैडो लगाएं। इससे आपको ग्रेसफुल लुक मिलेगा। साथ ही लंबे समय तक आपका आईलाइनर बरकरार रहेगा।

लेयररिंग करें

लिपस्टिक की तरह आईलाइनर की भी लेयरिंग करें। इसके लिए पहले आईलाइनर लगाएं। उसके बाद इसे पेंसिल ब्रश या कॉटन स्वैब से हल्का सा स्मज कर लें। उसके बाद इसपर दोबारा आईलाइनर का कोड लगाएं। इससे लाइनर 24 घंटों तक टिका रहेगा। साथ ही आपकी आंखें बड़ी, खूबसूरत व अट्रैक्टिव नजर आएगी।

PunjabKesari

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static