'सूंघने की क्षमता खो दी, शरीर में भयानक दर्द' कोरोना संक्रमित दंगल गर्ल ने बयां किया दर्द

punjabkesari.in Friday, Apr 02, 2021 - 01:56 PM (IST)

बाॅलीवुड इंडस्ट्री में आए दिन कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। अब तक कई सेलेब्स कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। हाल ही में आलिया भट्ट की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई थी तो वहीं दंगल गर्ल फातिमा सना शेख कुछ दिन पहले कोरोना संक्रमित पाई गई थीं। जिसके बाद उन्होंने खुद को घर में क्वारंटाइन कर लिया था। इस बीच फातिमा ने अब एक पोस्ट के जरिए अपनी सेहत की जानकारी दी है। 

PunjabKesari

फातिमा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें उन्होंनें कोरोना वायरस से लड़ने के दर्द को बयां किया है। एक्ट्रेस ने लिखा, 'कोविड बकवास है। मैंने सूंघने और स्वाद की क्षमता खो दी है और शरीर में एक भयानक दर्द हो रहा है। पोस्ट के साथ एक तस्वीर भी शेयर की है जिसमें एक्ट्रेस बेड पर लेटी हुई उदास नजर आ रही है।'

फातिमा की पोस्ट

PunjabKesari

बता दें फातिमा सना शेख 29 मार्च को कोरोना संक्रमित पाई गई थी। इसकी जानकारी उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर दी थी। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा था, 'मेरी कोरोना वायरस टेस्ट रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। सभी सावधानियों और प्रोटोकाॅल की पालना कर रही हूं और घर पर क्वारंटाइन हूं।' 

PunjabKesari

बात करें अगर फातिमा सना शेख के वर्कफ्रंट की तो वह आखिरी बार फिल्म 'लूडो' में नजर आई थी। वहीं अब वह जल्द ही नेटफिलिक्स की वेब सीरीज 'अजीब दासतानस' में दिखाई देंगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static