सब्यसाची की दुल्हन बनी नीतू कपूर, ब्राइडल लुक देखकर फैंस हुए हैरान कहा- ''बहुत खूबसूरत''

punjabkesari.in Sunday, Jul 03, 2022 - 11:29 AM (IST)

नीतू कपूर भले ही 63 साल की हो गई हो, लेकिन उन्हें देखकर कोई नहीं कह सकता कि एक्ट्रेस इतनी उम्र की हो गई है। एक्ट्रेस आजकल अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'जुग-जुग जियो' को लेकर चर्चा में है। इसमें नीतू कपूर के साथ कियारा अडवाणी, अनिल कपूर और वरुण धवन भी हैं। फिल्म को दर्शकों का भी बहुत प्यार मिल रहा है। इस फिल्म के एक सीन में नीतू और अनिल की शादी करवाई जाती है, जिसमें नीतू को एक सुंदर दुल्हन के रुप में तैयार किया जाता है। एक्ट्रेस की इस लुक को बहुत ही पसंद किया जा रहा है।नीतू ने ब्राइडल लुक के लिए इंडियन फेमस फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी का डिजाइन किया हुआ आउटफिट पहना था। जिसके बारे में सेलिब्रिटी फैशन स्टाइलिस्ट एका लेखानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डिटेल्स शेयर की हैं। 

आउटफिट में  भला की खूबसूरत दिखी नीतू 

नीतू कपूर भले ही आज 63 साल की हो गई हों, लेकिन उन्हें देखकर उनकी उम्र का बिल्कुल भी पता नहीं लगाया जा सकता। एक्ट्रेस ने खूद को बहुत ही अच्छे से मेंटेन करके रखा है। उनकी तस्वीरें देखकर आज भी वह 25 की लगती हैं। हाल ही में फिल्म जुग-जुग जियो की कॉस्ट्यूम डिजाइनर एका लेखानी ने अपने इंस्टाग्राम पर नीतू की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें एक्ट्रेस काफी ग्रेसफुल दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों में नीतू ने रेड कलर का लॉन्ग कुर्ता और सुनहरे शूज पहने हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Eka (@ekalakhani)

नीतू के द्वारा पहने कुर्ते पर थी हैवी एंब्रॉइडरी 

आपको बता दें कि जो एक्ट्रेस ने कुर्ता पहना था, इसमें ऊपर से नीचे तक गोल्डन बूटे बने हुए थे। इन बूटों को मैचिंग सीक्वेंस के साथ जोड़ा गया था, जो उनकी आउटफिट में ब्लिंग इफेक्ट क्रिएट करने का काम कर रहा था। इसके अलावा कुर्ते पर डिजाइनर की सिग्नेचर गोटा पट्टी भी दिखाई दे रही थी, इस गोटा पट्टी को हैवी एंब्रॉइडर्ड बॉर्डर के साथ सजाया गया था। इसके साथ एक्ट्रेस ने डार्क मैरुन कलर का ट्राउजर्स पहना था। 

PunjabKesari

एक्ट्रेस का लुक दे रहा था कुल वाइब्स 

लुक को ब्राइडल टच देते हुए एक्ट्रेस ने ट्यूल फैब्रिक रेड दुपट्टा सिर पर कैरी किया था, जिसके कारण वो एकदम कूल और परफेक्ट दिख रही थी। वहीं दूसरी ओर अगर ज्यूलरी की बात करें तो एक्ट्रेस ने सुंदर मांग टीके के साथ, गले में रीगल चोकर नेकलेस, माथे पर बिंदी, स्टेटमेंट रिंग्स और चंकी बैंगल्स पहने हुए थे। बात अगर हेयरस्टाइल की करें तो एक्ट्रेस ने फ्रैंच चोटी करके मिनिमल मेकअप लुक कैरी किया था। 

PunjabKesari

फैंस ने एक्ट्रेस की तारीफ 

'जुग-जुग जियो' फिल्म में लोगों को नीतू का ब्राइडल लुक इतना पसंद आया कि वह नीतू की तारीफ करते हुए थक ही नहीं रहे हैं। एक यूजर ने लिखा - 'बहुत सुंदर' 

PunjabKesari
वहीं दूसरे यूजर ने लिखा - 'बेस्ट' 

PunjabKesari

आपको बता दें कि यहां नीतू के लुक ने काफी लाइमलाइट ली, वहीं दूसरी ओर फिल्म के दूसरे हीरो यानी की अनिल कपूर भी सब्यसाची के आउटफिट में बहुत ही हैंडसम दिख रहे थे। अनिल कपूर ने ऑफ बीज कलर के ब्लेजर के साथ धोती-कुर्ता पहना था। इसके अलावा एक्टर ने सिर पर साफा भी बांधा था। दोनों के द्वारा दी हुई स्माइल उनके लुक को और भी परफेक्ट बना रही थी। 

PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static