साल 2026 का पहला तलाक, फेमस TV Actor पत्नी से 11 साल बाद हुए अलग

punjabkesari.in Saturday, Jan 03, 2026 - 01:40 PM (IST)

नारी डेस्क : टीवी की दुनिया से साल 2026 की शुरुआत में ही एक बड़ी खबर सामने आई है। फेमस टीवी एक्टर क्रिप कपूर सूरी ने अपनी पत्नी सिमरन कौर सूरी से तलाक ले लिया है। दोनों की 11 साल पुरानी शादी अब खत्म हो गई है। यह जानकारी एक्टर ने खुद एक इंटरव्यू में दी है।

क्रिप कपूर ने खुद किया खुलासा

क्रिप कपूर ने टेली टॉक इंडिया / टाइम्स नाउ को दिए इंटरव्यू में तलाक की पुष्टि की। उन्होंने कहा, “हां, हम अलग हो गए हैं।” उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर दोनों की तलाक की खबरें तेजी से वायरल हो गई हैं।

यें भी पढ़ें : सावधान! बाथरूम में चुपचाप जान ले रही है ये खतरनाक गैस, डॉक्टर ने किया बड़ा खुलासा

 

शादी और परिवार की जानकारी

क्रिप कपूर ने सिमरन कौर से 2014 में शादी की थी। 6 साल बाद, 2020 में उनकी बेटी रे कपूर सूरी का जन्म हुआ। अब 11 साल की शादी के बाद दोनों अलग हो चुके हैं। हालांकि साल 2024 से ही दोनों के अलग होने की खबरें सोशल मीडिया पर चल रही थीं, तब उन्होंने इसे खारिज कर दिया था। अब क्रिप कपूर ने तलाक की पुष्टि कर दी है, लेकिन अभी तक तलाक की वजह सामने नहीं आई है।

यें भी पढ़ें : Newborn Baby की मसाज करतें समय कहीं आप भी तो नहीं कर रहें ये 7 गलतियां

 

क्रिप कपूर सूरी और सिमरन कौर सूरी का यह तलाक साल 2026 का टीवी इंडस्ट्री का पहला तलाक बन गया है। फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स इस खबर पर चर्चा कर रहे हैं और दोनों के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static