इंडस्ट्री से आई दुखद खबर: मशहूर गीतकार ने 48 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, फैंस की आंखें नम

punjabkesari.in Sunday, Nov 16, 2025 - 10:20 AM (IST)

 नारी डेस्क:  पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आई है। दिलजीत दोसांझ सहित कई मशहूर गायकों के लिए गाने लिखने वाले जाने-माने गीतकार निम्मा लोहारका का निधन हो गया है। 48 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके जाने से पूरी म्यूजिक इंडस्ट्री शोक में है। निम्मा लोहारका ने अपने करियर में 500 से ज्यादा गाने लिखे थे और कई बड़े पंजाबी सिंगर्स के हिट गानों के पीछे उन्हीं का हाथ रहा है।

लंबे समय से बीमार थे 

रिपोर्ट्स के अनुसार निम्मा लोहारका काफी समय से बीमार चल रहे थे। बीमारी से लगातार लड़ते हुए आखिरकार उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके निधन के बाद फैंस और पंजाबी फिल्म व म्यूजिक जगत के कलाकार सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इंडस्ट्री में उन्हें एक बड़े और सम्मानित गीतकार के रूप में जाना जाता था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nimma Loharka (@loharke_da_nimma)

कौन थे निम्मा लोहारका?

निम्मा लोहारका का जन्म 1977 में अमृतसर के लोहारका गांव में हुआ था। उनके पिता किसान थे। बचपन से ही निम्मा को कहानियां लिखने का बहुत शौक था। वे चौथी कक्षा में थे तभी से लिखना शुरू कर दिया था। तभी से उन्होंने तय कर लिया था कि बड़े होकर उन्हें राइटर ही बनना है। साल 1994 में वे संगीत सीखने के लिए लुधियाना चले गए। वहाँ उन्होंने संगीत की ट्रेनिंग ली और फिर धीरे-धीरे गाने लिखना शुरू किया। उनकी लिखी हुई लाइनों में सादगी और दिल छू लेने वाली भावनाएँ होती थीं, जिसके कारण वे जल्दी ही मशहूर हो गए।

किन सिंगर्स के लिए लिखे थे गाने?

निम्मा लोहारका ने अपने करियर में कई बड़े कलाकारों के लिए गाने लिखे, जैसे दिलजीत दोसांझ, रविंदर ग्रेवाल,मलकीत सिंह ,अमरिंदर सिंह ,हरभजन शेरा ,इंदरजीत निक्कू, फिरोज खान, नछत्तर गिल। उन्होंने दिलजीत दोसांझ के लिए ‘गिद्दा’ और ‘डाका’ जैसे सुपरहिट गाने लिखे थे। ये गाने आज भी लोगों की पसंद हैं और शादियों या पार्टियों में बजना लगभग तय होता है।
  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static