फैशन डिजाइनर Prathyusha Garimella की हुई मौत, बाथरुम में मिली डिजाइनर की लाश

punjabkesari.in Sunday, Jun 12, 2022 - 11:36 AM (IST)

टॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बहुत ही दुखद खबर सामने आई है। मशहूर फैशन डिजाइनर प्रत्युषा गारिमेला का निधन हो गया है। प्रत्युषा का निधन शनिवार की रात को हुआ। उनकी लाश गंभीर हालत में बाथरुम में मिली है। फैशन डिजाइनर की मौत की जानकारी उनके सिक्योरिटी गार्ड ने पुलिस को दी थी। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस को प्रत्युषा के बैडरुम में से जहरीली गैस कार्बन मोनोऑक्साइड का सिलेंडर भी बरामद किया है। हालातों को देखते हुए पुलिस को मामला सुसाइड का लग रहा है। खबरों की मानें तो प्रत्युषा डिप्रेशन से गुजर रही थी। 

सिक्योलिटी गार्ड ने दी जानकारी 

प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार, फैशन डिजाइनर प्रत्युषा बंजारा हिल्स में रहती थी। बिते दिन शनिवार की दोपहर को जब उन्होंने सिक्योरिटी चेक का कोई जवाब नहीं दिया तो उनके गार्ड्स ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर दरवाजा तोड़कर घर के अंदर चली गई। जहां पर प्रत्युषा का शव बाथरुम में पाया गया था। 

PunjabKesari

खुद के नाम से है कपड़ों का ब्रांड 

प्रत्युषा गारिमेला के नाम से उनका कपड़ों का ब्रांड भी है। ब्रांड का फ्लैगशिप स्टोर हैदराबाद और मुंबई में है। इसके अलावा भी प्रत्युषा अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम के जरिए भी अपने डिजाइन्स शेयर करती ही रहती थी। इंस्टाग्राम में डिजाइनर के द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में से ज्यादातर आउटफिट भारतीय स्टाइल में ही होते थे। 

इन ब्रांड्स के साथ है प्रत्युषा का कोलैबरेशन 

प्रत्युषा के द्वारा डिजाइन किए हुए कपड़े कई बॉलीवुड एक्ट्रेस भी पहनती हैं। उनके डिजाइन किए हुए कपड़े विद्या बालन, जूही चावला, नुसरत भरुचा, जैकलीन फर्नांडि, परिणीति चोपड़ा, माधुरी दीक्षित, रवीना टंडन, नेहा धूपिया प्रयोग करती हैं। उन्होंने रितीका सचदेवा, पूरब पश्चिम, प्रेरटो, पी मनोहरलाल के साथ ब्रांड कोलैबरेशन भी किया है। 

PunjabKesari

प्रत्युषा के बेडरुम से मिली कार्बन मोनोऑक्साइड की बोतल 

पुलिस को प्रत्युषा के बेडरुम में से कार्बन मोनोऑक्साइड की एक बोतल भी मिली है, जिसके बाद वह अंदाजा लगा रहे हैं कि यह मामला सुसाइड का है। खबरों की मानें तो प्रत्युषा ने बाथरुम में कोयला और स्टीम ली थी। फिलहाल पुलिस कुछ भी नहीं कह रही। उनका कहना है कि- ऑटोप्सी रिपोर्ट सामने आ जाने के बाद ही वह मामले को समझ पाएंगे। 

PunjabKesari

बता दें कि प्रत्युषा ने यूएस से फैशन डिजाएनिंग की थी। उन्होंने हैदराबाद में अपने करियर की शुरुआत की थी। साल 2013 में उन्होंने अपने नाम से एक लेबल शुरु किया था, जिसके बाद कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। टॉलीवुड इंडस्ट्री में भी प्रत्युषा ने कई सेलिब्रेटिज के कपड़े डिजाइन किए हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static