बेहद दुखद खबर: फिल्म जगत में शोक की लहर , दिग्गज एक्ट्रेस ने दुनिया को कहा अलविदा, फैंस हुए भावुक

punjabkesari.in Wednesday, Nov 12, 2025 - 10:15 AM (IST)

नारी डेस्क:  हॉलीवुड की जानी-मानी और ऑस्कर नॉमिनेटेड एक्ट्रेस सैली किर्कलैंड का 84 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से पूरी हॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है। सैली किर्कलैंड अपनी शानदार एक्टिंग और फिल्मों में दमदार किरदारों के लिए मशहूर थीं।‘अन्ना’ फिल्म से बनीं स्टार.. साल 1987 में आई फिल्म ‘Anna’ (अन्ना) से सैली को जबरदस्त पहचान मिली थी। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को दर्शकों और समीक्षकों ने खूब सराहा था। इसी फिल्म के लिए उन्हें ऑस्कर अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्ट्रेस कैटेगरी में नॉमिनेशन भी मिला था। उन्होंने एक बार बताया था कि ऑस्कर समारोह में शामिल होना उनके लिए “सिंड्रेला जैसा एहसास” था।

चोट के बाद बिगड़ी तबीयत

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्टूबर में सैली किर्कलैंड को पैर में चोट लगी थी और उनकी पसलियां भी टूट गई थीं। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चोट के बाद उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई, और उन्हें हॉस्पिस केयर (Hospice Care) में रखा गया था। बताया जा रहा है कि इस दौरान उन्हें डिमेंशिया (स्मृति खोने की बीमारी) की समस्या भी हो गई थी।

250 से ज़्यादा फिल्मों में किया काम

सैली किर्कलैंड का फिल्मी सफर बेहद लंबा और शानदार रहा। उन्होंने अपने करियर में 250 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और टीवी शो में भी शानदार प्रदर्शन किया। उनकी कुछ मशहूर फिल्में हैं —

Cold Feet (1989)

Best of the Best (1989)

JFK (1991)

Bruce Almighty (2003)

The Haunted (1991)

हर फिल्म में उन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया।

शुरुआती जीवन और करियर

सैली किर्कलैंड का जन्म 31 अक्टूबर 1941 को न्यूयॉर्क (अमेरिका) में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। बाद में उन्होंने थिएटर और फिर फिल्मों का रुख किया। साल 1961 में उन्होंने थिएटर से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की और धीरे-धीरे हॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई।

फैंस और साथियों ने दी श्रद्धांजलि

सैली के निधन की पुष्टि उनके करीबी दोस्तों ने की है। जैसे ही यह खबर आई, सोशल मीडिया पर उनके फैंस और साथी कलाकारों ने उनकी तस्वीरें और यादें साझा करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। सैली किर्कलैंड ने अपने जीवन में संघर्ष, मेहनत और प्रतिभा से जो पहचान बनाई, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा बनी रहेगी।
  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static