पांचवीं बार प्रेग्नेंट थीं पहली मिस इंडिया, फिर भी जीता खिताब

punjabkesari.in Thursday, Oct 06, 2022 - 10:02 AM (IST)


क्या आपको पता है आजाद भारत की पहली मिस इंडिया कौन थी? वो थी एक इंडियन यहूदी लड़की, जिसका इजरायल से कनेक्शन था। यहां बात हो रही है ईस्थर विक्टोरिया अब्राहम की। इन्हें ‘प्रमिला’ के नाम से भी जाना जाता था। ईस्थर का जन्म 30 दिसंबर 1916 में हुआ था। वह बगदादी यहूदी बिजनेसमैन पिता रुबेन अब्राहम की संतान थीं। इन्होंनें मिस इंडिया के कांटेस्ट में उस समय भाग लिया जब यहूदी लड़कियां पर्दे में रहती थी। ये वो दौर था जब इस तरह की प्रतियोगिताओं को अच्छा नहीं माना जाता था। 

मिस इंडिया जीतने के समय गर्भवती थी प्रमिला 

जिस समय प्रमिला ने मिस इंडिया प्रतियोगिता जीती थी वह गर्भवती थीं। इस दौरान उनके पांचवें बच्चे का जन्म होने वाला था। गर्भवती होने के दौरान मॉडलिंग करना उनके लिए आसान नहीं था लेकिन फिर भी उन्होंने उस दौरान प्रतियोगिता में भाग लिया और उसमें जीत भी हासिल की। उस वक्त उनकी उम्र 31 बरस थी। 

PunjabKesari

 

प्रमिला थी अपने ज़माने की फैशन आइकन  

प्रमिला ने कैम्ब्रिज यूनीवर्सिटी से स्नातक किया था और वो काफी बिंदास और खूबसूरत हस्ती की मालकिन थीं। प्रमिला ने लगभग 30 हिंदी फिल्मों में काम किया था, उन्हें हिंदी सिनेमा की पहली महिला प्रोडयूसर होने का भी गौरव प्राप्त है। उस जमाने में उन्हें एक फैशन आइकन भी माना जाता था। वह अपने कपड़े भी अपने अंदाज़ से पहनना पसंद करती थीं। उस जमाने में भी वह साड़ी तो पहनती थीं लेकिन उसे भी एक वेस्टर्न स्टाइल में पहना करती थीं। साड़ी पहने का यह तरीका उनके एक अलग अंदाज को दर्शाता था। वह अपने कपड़े, गहने आदि खुद डिजाइन किया करती थीं। 1930 और 40 के दशक में फैशन पत्रिकाओं के कवर पेज का वह बहुत ही मशहूर चेहरा थीं।

PunjabKesari

 

ईस्थर से प्रमिला तक के सफर में उन्होंने बहुत नाम कमाया। अभिनय में दिलचस्पी के कारण उन्होंने औपचारिक रूप से फिल्मों से अलविदा लेने के बाद भी आमोल पालेकर की मराठी फिल्म ‘थंग’ में अभिनय किया। इस फिल्म में उन्होंने एक दादी की भूमिका निभाई थी। 6 अगस्त 2006 में उनका निधन हो गया। उन्हें मुंबई में चिंचपोकली के यहूदी कब्रिस्तान में दफ़नाया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static