शादी के बाद भी ईशा ने नहीं बदली ये आदतें, अक्सर महिलाएं कर देती हैं इन्हें अनदेखा

punjabkesari.in Tuesday, Dec 15, 2020 - 01:03 PM (IST)

शादी के बाद लड़के और लड़की की जिंदगी पूरी तरह से बदल जाती है। खासकर लड़की की लाइफ में ढेर सारे बदलाव आते हैं। नया परिवार, नए रिश्ते और नई जिम्मेदारियों के बीच वह कहीं न कहीं खुद को खो देती है। शादी के बाद वह या तो परिवार की खुशी के बारे में सोचती रह जाती है या फिर पति की। ऐसे में एक लड़की अपनी खुशी का कभी भी ख्याल ही नहीं कर पाती है। इसी पर अब अपना अनुभव शेयर किया है एक्ट्रेस ईशा देओल ने। ईशा भले ही इंडस्ट्री से दूर हैं लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वह अपनी मेरिड लाइफ को खूब एन्जॉय कर रही हैं लेकिन साथ ही वह अपनी खुशी का भी पूरी ख्याल रखती हैं। 

ईशा की मानें तो शादी के इतने साल बाद भी उन्होंने खुद की ये बातें नहीं बदली हैं और उन्होंने बाकी लड़कियों को भी यही सलाह दी है कि उन्हें भी शादी के बाद खुद की ये आदते नहीं बदलने चाहिए। तो आईए आपको बताते हैं इनके बारे में। 

PunjabKesari

आत्म सम्मान बरकरार रखना

दरअसल अपने एक इंटरव्यू में ईशा ने बताया कि उनकी परवरिश वहां हुई हैं जहां महिलाएं ज्यादा थी ऐसे में उनकी जिंदगी में एक औरत की भूमिका काफी ज्यादा है। ईशा ने बताया कि इसी माहौल के कारण उन्होंने खुद के पैरों पर खड़े होना सीखा और ईशा बाकी लड़कियों को भी यही सलाह देती हैं कि शादी के बाद लड़की को अपना आत्म-सम्मान, गौरव नहीं खोना चाहिए। वह चाहे पत्नी बन जाए चाहे मां लेकिन आत्म सम्मान हमेशा रखना चाहिए।  

शादी के बाद सपनों को देखना

अक्सर ऐसा देखा जाता है कि लड़कियां शादी के बाद घर संभालने लगती है हालांकि शादी के पहले जॉब करती हैं और खुद की सफलता के सपने देखती हैं लेकिन शादी के बाद वह परिवार की खुशी के लिए ही सारे काम करती है। इसी पर ईशा कहती हैं कि लड़कियों को शादी के बाद भी अपनी पहचान नहीं खोनी चाहिए। अगर वह शादी से पहले सपने देख सकती है तो शादी के बाद क्यों नहीं। इसलिए लड़कियों को अपनी खुद की पहचान को कभी खोने नहीं देना चाहिए। 

PunjabKesari

पति पत्नी का मिल कर काम करना 

हमारी सोसाइटी में ऐसा माना जाता है कि बच्चे को संभालने का काम सिर्फ पत्नी का ही है लेकिन इस पर ईशा ने कहा था कि उन्होंने पति पत्नी के लिए जिम्मेदारियां बांट रखी हैं। अगर वह बिजी होती हैं तो उनके पति बच्चे संभालते हैं और अगर पति बिजी होते हैं तो ईशा बच्चे संभालती हैं। अगर आप भी शादी के बाद आपसी प्यार को और रिस्पेक्ट को बरकरार रखना चाहते हैं तो पति पत्नी को यूं ही मिल कर काम करना चाहिए। 

फेमिली के साथ-साथ खुद का सोचना 

PunjabKesari

अक्सर महिलाएं शादी के बाद अपनी फेमिली के बारे में सोचती हैं और इसमें वह अपनी खुशी और खुद के सपने भी भूल जाती हैं लेकिन आप अगर एक सफल जिंदगी और अच्छी लाइफ चाहती हैं तो आपको फेमिली के साथ खुद के बारे में भी सोचना चाहिए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Janvi Bithal

Recommended News

Related News

static