41 की उम्र में भी सिंगल हैं यें Actress, बिना शादी बनना चाहती हैं मां

punjabkesari.in Friday, Feb 27, 2026 - 12:02 PM (IST)

नारी डेस्क : सलमान खान के साथ फिल्म जय हो से पहचान बनाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस डेजी शाह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। 41 साल की उम्र में भी सिंगल डेजी ने शादी को लेकर अपनी सोच बेहद साफ शब्दों में रखी है। उन्होंने न सिर्फ यह बताया कि शादी उनके लिए ज़रूरी नहीं है, बल्कि यह भी खुलासा किया कि उन्होंने भविष्य में मां बनने के लिए अपने एग्स फ्रीज करवा रखे हैं।

शादी ज़रूरी नहीं, मां बनना है सपना

डेजी शाह का मानना है कि परिवार शुरू करने के लिए शादी अनिवार्य नहीं होती। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, फैमिली के लिए शादी ज़रूरी नहीं है। मैंने अपने एग्स फ्रीज कराए हैं, इसलिए जब चाहूं मां बन सकती हूं। उनका यह बयान आज की सोच को दर्शाता है, जहां महिलाएं अपने फैसले खुद लेने में विश्वास रखती हैं।

PunjabKesari

प्यार और पैसों पर क्या बोलीं डेजी?

डेजी ने रिश्तों में प्यार और आर्थिक आज़ादी दोनों को ज़रूरी बताया। उन्होंने कहा कि वह चाहेंगी कि उनका पार्टनर भी आत्मनिर्भर हो। एक्ट्रेस के मुताबिक, आजकल रिश्तों में बढ़ते झगड़े, ब्रेकअप और अपराध की खबरें डराने वाली हैं, इसलिए वह किसी भी फैसले को लेकर जल्दबाज़ी नहीं करना चाहतीं।

यें भी पढ़ें : ब्रेन में क्लॉट के 3 खतरनाक संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

 

क्या कभी करेंगी शादी?

जब डेजी से पूछा गया कि क्या वह कभी शादी करेंगी, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि यह फैसला उन्होंने भगवान पर छोड़ दिया है। फिलहाल उनके मन में शादी को लेकर कोई ठोस प्लान नहीं है।

PunjabKesari

प्रियंका चोपड़ा से मिली प्रेरणा

डेजी शाह ने यह भी बताया कि उन्होंने प्रियंका चोपड़ा से प्रेरित होकर अपने एग्स फ्रीज कराने का फैसला लिया। एक दोस्त की सलाह पर उन्होंने यह कदम उठाया ताकि भविष्य में मां बनने का विकल्प हमेशा उनके पास रहे।

यें भी पढ़ें : इन 5 गलत आदतों से बढ़ता है ब्लड कैंसर का खतरा, जानें बचाव के तरीके

 

मजबूत और आत्मनिर्भर महिलाओं की सोच

डेजी का मानना है कि कई पुरुष आज भी मजबूत और आत्मनिर्भर महिलाओं को संभाल नहीं पाते। यही वजह है कि वह अपनी आज़ादी और आत्मसम्मान से कोई समझौता नहीं करना चाहतीं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static