सहेली के पति से की शादी फिर भी नहीं बस पाया घर, Actress का 4 साल हुआ तलाक

punjabkesari.in Wednesday, Mar 11, 2026 - 05:56 PM (IST)

नारी डेस्क : साउथ और बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री Hansika Motwani एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। खबरों के मुताबिक, हंसिका और उनके पति Sohail Kathuria के बीच तलाक हो गया है। दोनों की शादी दिसंबर 2022 में हुई थी, लेकिन शादी के कुछ साल बाद ही उनका रिश्ता टूट गया। रिपोर्ट्स के अनुसार Bandra Family Court ने कपल की तलाक की अर्जी को मंजूरी दे दी है।

पेरिस में हुआ था प्रपोज, जयपुर में हुई थी शाही शादी

शादी से पहले सोहेल कथूरिया ने पेरिस में बेहद रोमांटिक अंदाज में हंसिका को प्रपोज किया था। इसके बाद दिसंबर 2022 में दोनों ने Mundota Fort and Palace में शाही अंदाज में शादी रचाई थी। उनकी शादी की पूरी झलकियां बाद में वेब सीरीज Hansika's Love Shaadi Drama के जरिए भी दर्शकों को दिखाई गई थीं, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था।

PunjabKesari

क्यों आई रिश्ते में दरार?

रिपोर्ट्स के अनुसार हंसिका मोटवानी के वकील Adnan Shaikh ने बताया कि दोनों के बीच तालमेल की कमी थी। अलग-अलग करियर और व्यस्त शेड्यूल की वजह से दोनों के बीच दूरियां बढ़ती चली गईं। हालांकि, अभी तक हंसिका या सोहेल की ओर से इस अलगाव को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन सोशल मीडिया पर दोनों की साथ में तस्वीरों का कम होना काफी समय से उनके रिश्ते में खटास की ओर इशारा कर रहा था।

PunjabKesari

सोहेल की पहली शादी को लेकर हुआ था विवाद

हंसिका और सोहेल का रिश्ता शुरुआत से ही विवादों में रहा था। दरअसल, सोहेल कथूरिया की यह दूसरी शादी थी। उनकी पहली पत्नी Rinky Bajaj हंसिका की करीबी दोस्त बताई जाती थीं। जब हंसिका और सोहेल की शादी की खबर सामने आई थी, तब अभिनेत्री पर अपनी सहेली का घर तोड़ने जैसे आरोप भी लगे थे। हालांकि हंसिका मोटवानी ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static