Ganesh Chaturthi: इस बार पीओपी के नहीं घर पर लाए इको- फ्रेंडली गणपति

punjabkesari.in Thursday, Aug 20, 2020 - 04:56 PM (IST)

गणपति देव का जन्मोत्सव यानि गणेश चतुर्थी का त्योहार हर साल बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। यह पावन त्योहार पूरे 10 दिन चलता है। बहुत से लोग गणेश जी मूर्ति अपने घर पर स्थापित कर पूरे 10 दिन बड़ी आस्था के साथ बप्पा की पूजा व अर्चना करते हैं। फिर 11 वें दिन उनकी मूर्ति को नदी में बहा या विसर्जित कर देते हैं। मगर गणेश जी की वे सब मूर्तियां पीओपी की बनी होती है। ऐसे में इन्हें पानी में बहाने से ये जल्दी पानी में नहीं घुलती है। इसके कारण वातावरण दूषित होने लगता है। ऐसे में अगर आप भी अपने घर पर गणेश जी की मूर्ति स्थापना करना चाहते हैं तो आप इको- फ्रेंडली गणेश जी की मूर्ति को अपने घर पर स्थापित कर सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसी ही इको- फ्रेंडली गणेश जी मूर्तियों के बारे में बताते हैं...

चॉकलेट के गणपति

आप अपने घर पर चॉकलेट से गणेश जी की मूर्ति बना कर उसकी स्थापना कर सकते हैं। इसतरह आप उनकी पूजा करने के बाद अंतिम दिन में उन्हें नदी में विसर्जित करने की जगह दूध में डालकर शेक तैयार कर उसे सभी को प्रसादस्वरू बांट सकते हैं। 

nari,PunjabKesari

मिट्टी के गणपति

आप पीओपी की जगह मिट्टी से भी गणेश जी की प्रतिा बना सकते हैं। ऐसे में इनकी पूजा करने के बाद अंतिम दिन में इन्हें खाली गमले में डालें ऊपर पानी से छिड़काव करें। इसतरह आप अपने वातावण को बचाने के साथ एक नया पौधा उगा सकते हैं। 

nari,PunjabKesari

बीज के गणपति

आप चाहे तो मिट्टी में बीज डालकर उसे अपने मनपसंद रंग से रंग कर गणपति बप्पा की मूर्ति तैयार कर सकते हैं। इससे आप गणेश चतुर्थी के अंतिम दिन में इसे एक खाली गमले में डालकर एक नया पौधा उगा सकते है। 

nari,PunjabKesari

सब्जियों के गणपति

आप अलग-अलग सब्जियों को लेकर उनसे गणपति जी की मूर्ति तैयार कर सकते है। 

nari,PunjabKesari

सुपारी के गणपति

आप खाने वाली सुपारी से भी गणेश जी की मूर्ति तैयार कर सकते हैं। 

nari,PunjabKesari

पत्तों के गणपति

आप अपने घर पर पान के पत्तों को लेकर उससे गणपति देव की प्रतिमा तैयार कर सकते हैं। ऐसे में आप अपनी पूजा भी अच्छे से कर पाएंगे साथ ही वातावरण को कोई नुकसान भी नहीं होगा।

nari,PunjabKesari

गोबर से बनाएं गणपति

मिट्टी और गोबर को मिलाकर भी गणेश जी की मूर्ति बना उसे अलग-अलग रंगों से पेंट कर सकते हैं। 

nari,PunjabKesari

चावल के गणपति

इसे बनाने के लिए पहले मार्कर की मदद से गणपति जी की तस्वीर बनाएं। उसके बाद उसमें चावलों को भर दें। 

nari,PunjabKesari

ड्राई फ्रूट्स के गणपति

आप सूखे मेवों पर पानी या शहद लगा कर ड्राई फ्रूट्स से गणपति जी की प्रतिमा तैयार कर सकते हैं। पूजा के बाद आप इसे सब के साथ प्रसाद के तौर पर खा सकते हैं। इससे आपकी गणपति जी के प्रति आस्था भी बनी रहेगी। साथ ही वातावरण को भी किसी तरह का को नुकसान नही होगा। 

nari,PunjabKesari

फलों के गणपति

अलग- अलग फलों को काट कर शेप देते हुए गणेश जी की मूर्ति बन सकती है। 

nari,PunjabKesari

केले वाले गणपति

आप इस बार घर पर कच्चे केले से भी गणपति जी की मूर्ति बना कर स्थापित कर सकते हैं। 

nari,PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static