Weight Loss Tips : तेजी से बैली फैट घटाएगी दही, जानें खाने का सही तरीका

punjabkesari.in Friday, May 15, 2020 - 10:01 AM (IST)

वजन कम करने के लिए घरेलू उपाय : वजन घटाने के लिए लोग ना जाने क्या-क्या करते हैं लेकिन आप सिर्फ दही के सेवन से तेजी से वजन व बैली फैट कम कर सकते हैं। दही में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन पाया जाता है, जो वजन घटाने के साथ-साथ आपको स्वस्थ रखने में भी मदद करता है। तो अगर आप भी तेजी से वजन घटाने के लिए रोजाना 1 कटोरी दही का सेवन जरूर करें। 

 

दही में मौजूद न्यूट्रिशन करते है वजन कम 

1 कप (210 g) दही में 207 और 13% फैट होता है। इसके अलावा 11% कोलेस्ट्रॉल, 31% सोडियम, 6% पोटेशियम, 2% कार्बोहाइड्रेट, 1% डायटरी फाइबर, 6 ग्राम शुगर, 46% प्रोटीन, 5% विटामिन ए, 17% कैल्शियम, 3% आयरन, 1% विटामिन डी, 5% विटामिन बी6, 14% Cobalamin और 4% मैग्नीशियम होता है। दही वजन कम करने के आसान तरीके में से एक है। 

 

तेजी से वजन घटाएगी दही

रोजाना 1 दही का सेवन 61% बॉडी फैट घटाने में मदद करता है। साथ ही जो लोग दही के साथ लो-कैलोरी, नौ प्रोटीन व कैल्शियम डाइट लेते हैं वह 22% बॉडी फैट ही घटा पाते हैं। इसके अलावा इससे बैली फैट घटाने में मदद मिलती हैं।

PunjabKesari

वजन घटाने में क्यों है फायदेमंद?
बीएमआई के स्तर को रखे स्वस्थ

अमेरिकन डाइटेटिक एसोसिएशन के अनुसार, दही फैट बर्न करने में मदद करती है। दरअसल, दही में मौजूद कैल्शियम की उच्च मात्रा के कारण वजन कम करने में मदद मिलती है। बता दें कि दही में लगभग 100 ग्राम 80 मिलीग्राम कैल्शियम होता है, जो ना सिर्फ वजन घटाता है बल्कि आपको स्वस्थ भी रखता है।

प्रोबायोटिक्स का पावर-पैक

इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स पाचन तंत्र की कार्यक्षमता को बढ़ाते हैं। साथ ही यह शरीर में गुड बैक्टीरिया का लेवल बढ़ाकर मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।

प्रोटीन से भरपूर

1 औंस दही में 12 ग्राम प्रोटीन होता है, जो भूख को कंट्रोल करता है। इससे आप ओवरइटिंग और गलत चीजें खाने से बच जाते हैं, जो वजन घटाने के लिए बहुत जरूरी है।

वजन घटने के लिए कैसे खाएं दही ?

वजन घटाने के लिए आप दही में शहद, बीज, नट्स, अनाज, फल आदि मिलाकर खाएं लेकिन सीमित मात्रा में।

रोजाना 3 सर्विंग प्लेन, फैट फ्री और बिना पका (Unsweetened) दही खाएं।

वेट लूज के लिए आप नाश्ता, स्नैक, लंच या डिनर में इसका सेवन कर सकते हैं।

PunjabKesari

इस समय दही खाना है हानिकारक

रात के समय दही का सेवन सेहत के लिए हानिकारक होता है। आयुर्वेद के अनुसार, अगर आप रात के समय दही का सेवन करते हैं तो इससे सर्दी-खांसी की समस्या झेलनी पड़ सकती है। यही नहीं, इस समय दही खाने से आपके शरीर में म्यूकस फार्मेशन भी होता है। इसके अलावा खाली पेट भी दही का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे पेट में एसिड़ बनता है। आप लंच के 1-2 घंटे बाद दही का सेवन कर सकते हैं।

वजन कम करने के इलावा दही के अन्य फायदे

अगर आपको खाने के बाद गैस बनती है तो दही खाएं। इससे शरीर का पीएच संतुलन होता है और पेट की गर्मी को शांत कर यह गैस से बचाती है।

 

खाने के बाद दही खाने से खाना भी अच्छी तरह से पचता है और पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।

 

दही में प्रोबायोटिक्स पाए जाते है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करके शरीर को बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं।

 

डाइट में दही शामिल करने से बॉडी में कोलेस्ट्रॉल कम बनता है और दिल की नलियों को ब्लोकेज से भी बचाता है। इसके अलावा इससे ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल रहता है।

 

विटामिन सी और डी का सबसे अच्छा स्त्रोत दही असल में बोन्स और दांतों को भी स्ट्रॉन्ग बनाता हैं।

 

दही दिमाग पर सीधा असर डालता है इसलिए इससे स्ट्रैस कम होता है।रोज दही खाने से थकावट खत्म हो जाती है और शरीर में नई एनर्जी पैदा होती है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Related News

static