पेट की जलन से परेशान लोगों के लिए वरदान हैं ये 5 सुपरफूड्स

punjabkesari.in Monday, Jun 08, 2020 - 09:38 AM (IST)

हमारे खानपान की गलत आदतों के कारण पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कम मात्रा में पानी पीना, घंटों बैठे रहना, पौष्टिक चीजों का सेवन न करने से पेट में जलन और गैस की समस्या होती है। रिसर्च के अनुसार, पेट में जलन या एसिडिटी होने से दवा का सेवन करना किडनी के लिए नुकसानदायक होता है। ऐसे में पेट की जलन और बाकी की परेशानियों से राहत पाने के लिए अपनी डाइट में बदलाव लाने की जरूरत होती है। तो चलिए आज हम आपको बताते है कि पेट की जलन को दूर करने के लिए डाइट में किन चीजों का सेवन करना चाहिए। 

अदरक

अदरक औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसका सेवन करने से पेट से जुड़ी कई समस्याओं से राहत मिलती है। इसके 1 टुकड़े को रोजाना खाने से कई बीमारियों से छुटकारा मिलता है। इसके सेवन से पेट में होने वाली जलन, दर्द, एसिडिटी आदि दूर होती है। इसके साथ ही यह कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से बचाव रखता है। 

stomach pain,nari

दही 

कैल्शियम से भरपूर दही का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होने के साथ पेट में जलन की समस्या से निजात मिलता है। साथ ही यह पेट में एसिड बनने से रोकता है। दही को एक प्रोबायोटिक खाद्य पदार्थ माना जाता है। यह पेट में हेल्दी बैक्टीरिया को बनाता है। दिन के समय दही को खाना बेस्ट ऑप्शन है।

फाइबर युक्त फूड्स

फाइबर से भरपूर चीजों का सेवन करने से डाइजेस्ट सिस्टम स्ट्रांग होता है। ये पेट की सेहत बरकरार रखने के साथ कब्ज की परेशानी से निजात दिलाते हैं। बहुत बार कब्ज की परेशानी के कारण पेट में जलन, गैस की परेशानी होती है। ऐसे में फाइबर फूड का सेवन करना फायदेमंद होता है। इसके लिए सेब, नाशपाती, गाजर, केला, हरी सब्जियां, साबुत अनाज, बीन्स आदि को डाइट में शामिल करें।

Vegetables,nari

ड्राई फ्रूट्स

रोजाना 1 मुट्ठी ड्राई फ्रूट्स को खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इससे शरीर का बीमारियों की चपेट में आने से बचाव रहता है। ड्राई फ्रूट्स का नियमित सेवन करने से पेट की सेहत बनी रहती है। ऐसे में गैस, कब्ज, जलन आदि की शिकायतें कम होती है। इसके लिए रोजाना अखरोट, काजू, बादाम, खजूर आदि सूखे मेवों का सेवन करें। 

दलिया 

दलिया बेस्ट सुपर फूड के तौर पर माना जाता है। इसे खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। पेट से जुड़ी समस्याओं के साथ सीने में होने वाली जलन से राहत मिलती हैं। पौष्टिक गुणों से भरपूर दलिया का रोजाना सेवन करने से शरीर चुस्त और तंदुरुस्त रहता है।

daliya,nari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static