खुशियां लेकर आ रहा है दशहरा, कल से इन राशि वालों की चमक जाएगी किस्मत
punjabkesari.in Thursday, Oct 02, 2025 - 12:40 PM (IST)

नारी डेस्क: 2 अक्टूबर को पूरे देश में दशहरा पर्व मनाया जा रहा है। इसके अगले दिन यानी कि कल बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। 3 अक्टूबर को बुध का राशि परिवर्तन होने वाला है, ऐसे में को ग्रहों के राजकुमार बुध तुला राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष शास्त्रों की मानें तो बुध का यह गोचर तीन राशि के जातकों के लिए बहुत शुभ साबित हो सकता है। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।
ग्रहों के राजकुमार बदलेंगे चाल
नक्षत्र परिवर्तन, ग्रहों की स्थिति और मुहूर्त की बहुत प्राचीन परंपरा है। कल का दिन इसलिए खास है क्योंकि ग्रहों के राजकुमार अपनी राशि परिवर्तन करने वाले हैं। जब बुध अपनी राशि (नक्षत्र या राशि) बदलता है, तो उसका प्रभाव आपके जीवन के कई पहलुओं पर देखने को मिलता है। बताय जा रहा है कि तुला राशि में मंगल-बुध की युति बेहद शुभ मानी जा रही है। इन राशि के सप्तम भाव में दोनों ग्रहों की युति बनेगी, जिससे वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी।
मेष और कर्क राशि वालों की बदलेगी किस्मत
मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगल हैं और इस राशि के जातकों के लिए मंगल बुध की युति बहुत लाभ देगी। मानसिक तौर पर मजबूती बढ़ने से इस राशि के जातक सही निर्णय ले सकेंगे। घर-परिवार में सुख-शांति रहेगी, करियर में सफलता मिलेगी। कर्क राशि के चौथे भाव में मंगल-बुध की युति बनेगी। इस राशि के जातकों को आर्थिक मोर्चे पर लाभ की प्रबल संभावना रहेगी। आय के नए स्रोतों से धन लाभ होगा।