दुर्गा पंडाल में एक शख्स ने भीड़ का फायदा उठाकर छुए काजोल के ब्रेस्ट, एक्ट्रेस रह गई सन्न

punjabkesari.in Friday, Oct 03, 2025 - 12:10 PM (IST)

नारी डेस्क : मुंबई के सर्बजनिन दुर्गा पंडाल में दुर्गा पूजा की रौनक के बीच काजोल के साथ एक शर्मनाक घटना हुई। लाल और सफेद बंगाली साड़ी में बेहद खुश नजर आ रही एक्ट्रेस का चेहरा अचानक ही सन्न रह गया, जब भीड़ का फायदा उठाते हुए एक शख्स ने उनका अनुचित तरीके से छेड़छाड़ की। यह पूरा घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

काजोल के साथ क्या हुआ?

वीडियो में देखा जा सकता है कि सिंदूर खेला के दौरान काजोल सीढ़ियों से उतर रही थीं। तभी एक शख्स ने उनके ब्रेस्ट को छू लिया। काजोल ने तुरंत उस शख्स को पीछे हटने के लिए कहा, लेकिन स्थिति ने उन्हें चौंका दिया। इस शॉकिंग घटना ने उनकी खुशी भरे पल को अचानक बदल दिया।

PunjabKesari

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया

काजोल के साथ हुई इस बदसलूकी का वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने गुस्सा और निराशा जताई। एक यूजर ने लिखा, "किसी महिला के लिए ये बेहद शॉकिंग है।" वहीं, एक अन्य ने सवाल उठाया, "वहीं चपेट क्यों नहीं मारी?" कई लोग यह भी पूछ रहे हैं कि ऐसी घटनाएं बार-बार क्यों होती हैं और सार्वजनिक आयोजनों में सुरक्षा की कमी क्यों रहती है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

पंडाल में और सेलेब्स की सुरक्षा

इस दुर्गा पंडाल में पूरी नवरात्रि के दौरान सेलेब्स का जमावड़ा लगा रहा। इससे पहले जब आलिया भट्ट दर्शन के लिए पहुंची थीं, तब भी उन्हें भीड़ से बचते हुए निकलना पड़ा। काजोल के अलावा इस पंडाल में प्रियंका चोपड़ा, रानी मुखर्जी, जया बच्चन, देबिना बनर्जी, सुमोना चक्रवर्ती, अयान मुखर्जी, तनिषा मुखर्जी और रणबीर कपूर समेत कई सितारे नजर आए।

भले ही दुर्गा पूजा का त्यौहार खुशी और भक्ति का अवसर हो, लेकिन सेलेब्स और आम जनता दोनों के लिए भीड़ में सुरक्षा एक बड़ा सवाल बन गया है। काजोल के साथ हुई यह घटना एक गंभीर चेतावनी है कि सार्वजनिक आयोजनों में सुरक्षा और सतर्कता बढ़ाने की जरूरत है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static