दुबई के क्राउन प्रिंस की दरियादिली, घोंसले को बचाने के लिए छोड़ दी अपनी SUV कार

punjabkesari.in Friday, Aug 14, 2020 - 04:41 PM (IST)

दुनिया में सिर्फ इंसान ही नहीं बल्कि जानवर और पक्षी भी प्यार के भूखे होते हैं। वे भी प्यार को समझते हैं और उसे महसूस करते हैं। पक्षियों के प्रति एक ऐसी ही मिसाल दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदन बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने पेश की है। एक पक्षी के लिए उनका प्यार और दरियादिली सच में काबिले तारीफ है। 

PunjabKesari

घोंसले के लिए छोड़ दी कार

दरअसल, उनकी SUV कार की बोनट पर एक पक्षी (Pigeon) ने घोंसला बना लिया था, जिसमें उसने अंडे दिए थे। जिसे देखकर प्रिंस का दिल पसीज गया और उन्होंने कार का इस्तेमाल तब तक नहीं किया जबतक के उन अंडों में से बच्चे ना निकल आएं। इतना ही नहीं उन्होंने घोंसले की सुरक्षा के लिए कार को एक किनारे पर खड़ा करवा दिया और उसके चारों तरफ लाल टेप से घेरा बना दिया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Fazza (@faz3) on Aug 12, 2020 at 5:57am PDT

 

शेयर की खूबसूरत वीडियो

दुबई के क्राउन प्रिंस ने सोशल मीडिया पर अंडों में से निकल रहे बच्चों का एक खूबसूरत सा वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो शेयर कर न्होंने कैप्शन में लिखा, 'कभी-कभी जीवन में छोटी चीजें पर्याप्त से अधिक होती हैं।' 

आपको बता दें क्राउन प्रिंस शेख हमदन दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम के दूसरे बेटे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static