Navratri: व्रत में खाली पेट न करें इन चीजों का सेवन, हो सकती है गैस और एसिडिटी की समस्या

punjabkesari.in Tuesday, Apr 05, 2022 - 05:50 PM (IST)

चैत्र नवरात्रि का पावन त्योहार चल रहा है। इस पर्व को देशभर के लोग मां दुर्गा के नौ रुपों की पूजा करके मनाते हैं। इस दौरान बहुत से देवी मां की असीम कृपा पाने के लिए पूरे नौ दिनों तक उपवास भी रखते हैं। मगर चैत्र नवरात्रि से गर्मियों की शुरुआत होती है। इसलिए व्रती को सेहतमंद रहने के लिए अपने खान-पान का खास ध्यान रखना चाहिए। असल में, इस दौरान खाली पेट कुछ चीजों खाने से पाचन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। चलिए जानते हैं उन चीजों के बारे में...

PunjabKesari

व्रत दौरान खाली पेट इन चीजों के सेवन से रखें परहेज

 

चाय

किसी भी व्रत की शुरुआत चाय पीकर करने से बचना चाहिए। खाली पेट चाय पीने से पेट में एसिड बन सकता है। इसके कारण गैस, एसिडिटी, पेट में जलन आदि की समस्या हो सकती है। इसके अलावा कई लोग दिनभर में भी बार-बार चाय पीते हैं। मगर ऐसा करने से व्रत रखने में परेशानी हो सकती है।

ऑयली फूड

नवरात्रि व्रत दौरान लोग ज्यादातर ऑयली फूड खाते हैं। मगर खाली पेट इन चीजों का सेवन करने से पाचन तंत्र धीमा पड़ सकता है। इससे पेट में जलन, दर्द, गैस और डिहाइड्रेशन हो सकता है।

दही और दूध

दूध और दही भी खाली पेट खाने से बचना चाहिए। दरअसल, ये दोनों चीजें ही पेट में एसिड लेवल बढ़ा सकते हैं। इसमें मौजूद सैच्यूरेटेड फैट और प्रोटीन  खाली पेट व्रत में उल्टा असर कर सकते हैं। ये आंतों के एंजाइम्स को अच्छा करने की जगह पेट में गैस, अपच आदि पाचन से जुड़ी समस्या पैदा कर सकते हैं।

PunjabKesari

केला

केले वजन बढ़ाने और हैल्दी रखने में मदद करता है। मगर इसमें मैग्नीशियम अधिक होता है। इसलिए व्रत दौरान खाली पेट केला खाने से पेट व सीने में जलन, गैस, कब्ज आदि समस्याएं हो सकती हैं।

कच्ची सब्जियां

कच्ची सब्जियों में फाइबर से भरपूर होती है। खाली पेट इनका सेवन करने से पेट में दर्द, फूलने, गैस, एसिडिटी आदि की समस्या होने का खतरा रहता है।

मीठी चीजें

कई लोग खाली पेट मीठी चीजों का सेवन करते हैं। मगर इससे शरीर का शुगर लेवल बढ़ सकता है। ऐसे में खाली पेट एकदम से मीठी चीजें खाने की गलती न करें।

PunjabKesari

इन बातों का भी रखें ध्यान

. दिन की शुरूआत यानि खाली पेट आप एलोवेरा-आंवला का रस, नारियल पानी या भीगे हुए बादाम का सेवन करें।
. व्रत में लंबे समय तक भूखा रहने से बचें। वर्ना आपको पेट में गैस, एसिडिटी, सिरदर्द, उल्टी आने जैसी दिक्कत हो सकती है।
. डिहाड्रेशन से बचने के लिए दिनभर पानी, जूस, नींबू पानी का सेवन करें।
. एक बार में ज्यादा खाने की जगह पर थोड़ा-थोड़ा कुछ हल्का खाएं।
. ज्यादा ऑयली और मसालेदार खाने से परहेज रखें।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static