दिवाली की रात अगर घर में बिल्ली दिख जाए तो क्या होता है? जानिए शुभ-अशुभ संकेत
punjabkesari.in Tuesday, Oct 21, 2025 - 12:23 PM (IST)

नारी डेस्क: शास्त्रों में बिल्ली को हमेशा रहस्यमयी प्राणी माना गया है। कई जगह इसे अशुभ तो कुछ स्थानों पर अत्यंत शुभ भी माना जाता है। दिवाली के दिन बिल्ली का दिखना भी इन्हीं संकेतों में से एक है, जो व्यक्ति के जीवन में आने वाले बदलावों का संकेत देता है। दिवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा का महत्व कार्तिक अमावस्या के दिन मनाई जाने वाली दिवाली को मां लक्ष्मी का विशेष पर्व माना जाता है। इस दिन लोग अपने घरों को दीपों से सजाते हैं और मां लक्ष्मी का पूजन करते हैं। शास्त्रों में कहा गया है कि इस रात देवी लक्ष्मी पृथ्वी पर आती हैं और जिस घर में स्वच्छता, दीपों का उजाला और शांति होती है, वहां निवास करती हैं।
दिवाली की रात बिल्ली का दिखना क्या संकेत देता है?
अगर दिवाली की रात घर में बिल्ली आती है या दिख जाती है, तो इसे बहुत शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि यह संकेत है कि आपके घर में मां लक्ष्मी की कृपा बनने जा रही है। इसका अर्थ है कि आने वाले दिनों में धन की वृद्धि, व्यापार में लाभ और परिवार में सुख-शांति का वास होगा। कई लोक मान्यताओं के अनुसार, यह संकेत “लक्ष्मी आगमन” का प्रतीक होता है यानी आपके जीवन में समृद्धि और खुशहाली का दौर शुरू होने वाला है।
अन्य शुभ संकेत – उल्लू और छछूंदर
दिवाली की रात उल्लू और छछूंदर का दिखाई देना भी अत्यंत शुभ माना गया है। मां लक्ष्मी का वाहन उल्लू होता है, इसलिए इसका दिखना लक्ष्मी कृपा का प्रतीक होता है। वहीं छछूंदर को भी धन आने के संकेत के रूप में देखा जाता है।
सावधानी और मान्यता
हालांकि ये सब बातें लोक आस्थाओं और मान्यताओं पर आधारित हैं। वैज्ञानिक दृष्टि से इनका कोई प्रमाण नहीं है। फिर भी भारतीय संस्कृति में ऐसे संकेतों का अपना अलग महत्व है, जिन्हें लोग आज भी मानते हैं।
Disclaimer: यह जानकारी मान्यताओं और पारंपरिक विश्वासों पर आधारित है। इसका उद्देश्य किसी भी प्रकार की अंधविश्वास को बढ़ावा देना नहीं है। किसी भी मान्यता पर विश्वास करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना उचित है।