‘शो में दुपट्टा क्यों नहीं पहना?’ इस पर दिव्यांका ने दिया करारा जवाब,  'मेरा शरीर, मेरी आबरू, मेरी म

punjabkesari.in Tuesday, Jun 01, 2021 - 02:16 PM (IST)

आज के दौर में सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन गया है जिसके जरिए आम लोग भी बड़े-बड़े सेलेब्रिटियों के कनेक्ट में आ जाते हैं। बाॅलीवुड के कई सितारें ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहते हैं जिसके चलते वह अपनी तस्वीरों वीडियो के कारण अकसर ट्रोल्स भी हो जाते हैं। कुछ ऐसा ही अब टीवी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी के साथ हुआ।

दरअसल,सोशल मीडिया पर उनसे एक यूजर ने ‘बेहूदा’ सा सवाल पूछा लेकिन दिव्यांका भी इस पर चुप नहीं बैठी और उन्होंने एक करारा जवाब देकर उस यूजर की बोलती बंद कर दी।
 

क्राइम पेट्रोल एपिसोड में दिव्यांका ने सूट के साथ नहीं पहना था दुपट्टा-
दरअसल दिव्यांका त्रिपाठी पॉपुलर शो ‘क्राइम पेट्रोल’ को होस्ट करती दिखीं। कुछ एपिसोड में उन्होंने सूट के साथ दुपट्टा नहीं ले रखा था। यूजर ने एपिसोड देखा और सवाल किया- ‘क्राइम पेट्रोल एपिसोड में आप दुपट्टा क्यों नहीं पहनती हैं?’ 


PunjabKesari
 

 दिव्यांका का दो टूक जवाब, मेरा शरीर, मेरी आबरू, मेरी मर्जी
यूजर को जवाब देते हुए दिव्यांका ने लिखा कि, ताकि आप जैसे बिन दुपट्टे की लड़कियों को इज्जत से देखने की आदत डालें। कृपया खुद की और अपने आस-पास के लड़कों की नीयत सुधारें ना कि औरत जात के पहनावे का बीड़ा उठाएं। मेरा शरीर, मेरी आबरू, मेरी मर्जी। आपकी शराफत आपकी मर्जी।
 


 दिव्यांका के जवाब पर यूजर ने दिया यह रिप्लाई-
दिव्यांका के ट्वीट पर एक यूजर ने रिप्लाई करते हुए लिखा- ‘अरे मैडम जी घनश्याम जी की आपने बैंड बजा दी। सीधा नियत पर सवाल उठा दिया। क्या मालूम आपके फैन हों आप उनको दुपट्टे में अच्छी लगती हों?’
 


महिलाओं के परिधान पर सवाल करना अब पुरातनकाल की बात हैं-
आगे दिव्यांका लिखती हैं, ‘जी संभव है, यदि वह फैन हैं तो उस प्रेम को सलाम। पर महिलाओं के परिधान पर सवाल करना अब पुरातनकाल की बात हो गई है। हम अभिनय, विज्ञान, राजनीति, इतिहास, भूगोल कई विषयों पर चर्चा कर सकते हैं। दुपट्टा अत्यंत तुच्छ विषय है उस मुकाबले। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News

static