Tiger Shroff के बर्थडे पर Disha ने फैंस को दिया तगड़ा झटका, विश कर कह दी यह बात
punjabkesari.in Wednesday, Mar 02, 2022 - 05:26 PM (IST)

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ आज अपना 32वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर कई बॉलीवुड सेलेब्स व उनके दोस्तों ने उन्हें अलग अंदाज में शुभकामनाएं दी। वहीं, टाइगर श्राफ की रिमूर्यड गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी ने भी एक वीडियो शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी लेकिन उनकी बर्थ-डे विश से फैंस को बहुत बड़ा झटका लगा।
दिशा ने तोड़ा फैंस का दिल
दरअसल, दिशा ने टाइगर को जन्मदिन की बधाई देते हुए अपना बेस्ट फ्रेंड बताया, जिससे फैंस का दिल टूट गया। दिशा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल उनके लिए एक दिल को छू लेने वाली पोस्ट लिखी है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "हैप्पी बर्थडे माय बेस्ट फ्रेंड, अपनी कड़ी मेहनत और सबसे खूबसूरत आत्मा (दिल के आइकन) से हम लाखों लोगों को प्रेरित करने के लिए धन्यवाद, आप सुंदर @tigerjackieshroff हैं।"
टाइगर श्राफ को बताया बेस्ट फ्रेंड
वीडियो में टाइगर को शर्टलेस देखा जा सकता है और वह हंसने से पहले लगातार कैमरे को देख रहे हैं। खैर, वीडियो को अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए दिशा ने उन्हें अपना 'सबसे अच्छा दोस्त' बताया, जिससे उनके फैंस को तगड़ा झटका लगा है क्योंकि यह कपल अक्सर हॉलीडे और डिनर पर एक-साथ जा चुके हैं।
यूजर्स कर रहे ट्रोल
इसके बाद फैंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, "फ्रेंडज़ोन्ड !!!!" दूसरे ने पूछा- "बेस्ट फ्रेंड्स?" एक और फैन ने हंसते हुए इमोजी के साथ लिखा, 'बेस्ट फ्रेंड'।
वहीं, एक यूजर ने दिशा से पूछा - "बेस्ट फ्रेंड या ब्वायफ्रेंड......?", अन्य मजेदार कमेंट करते हुए कहा - 'बेस्ट फ्रेंड? कुछ तो गड़बड़ है दया पता लगाओ'
वर्क फ्रंट की बात करें तो टाइगर हीरोपंती-2 और गणपथ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। उन्हें आखिरी बार 2020 की फिल्म बागी-3 में देखा गया था। वहीं, दिशा के बारे में बात करे तो वह अगली बार करण जौहर की एक्शन-थ्रिलर 'योद्धा' में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ दिखाई देंगी। दिशा के पास जॉन अब्राहम, तारा सुतारिया और आदित्य रॉय कपूर अभिनीत मोहित सूरी निर्देशित 'एक विलेन 2' भी है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
IND vs AUS 3rd ODI : हार्दिक-कुलदीप की शानदार गेंदबाजी, ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दिया 270 रन का लक्ष्य

Recommended News

Chaitra navratri: आज से नवरात्रि आरंभ, सबके दुखों का हरण करेंगी ‘मां भगवती आदिशक्ति’

आज से शुरू हुए चैत्र नवरात्र, नवरात्रि में इन खास मंत्रों का जाप करना होता है लाभकारी, जानें कैसे करें पूजा

Chaitra Navratri 2023: आज से चैत्र नवरात्रि आरंभ, ये है कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ आज, पहले दिन होती है देवी मां के पहले स्वरुप शैलपुत्री की पूजा