Love Gill को लेकर स्काउट की बढ़ रहीं फीलिंग्स? यंग डीएसए के सामने कही दिल की बात

punjabkesari.in Tuesday, Oct 06, 2026 - 11:20 AM (IST)

नारी डेस्क : ‘बिग बॉस 20’ के घर में रिश्तों के समीकरण हर दिन बदलते नजर आ रहे हैं। कभी दोस्ती तो कभी तकरार, घरवालों के बीच बनते-बिगड़ते रिश्ते लगातार चर्चा में रहते हैं। अब स्काउट ओपी और लव गिल के बीच बढ़ती नजदीकियों ने फैंस का ध्यान खींच लिया है। नए एपिसोड में स्काउट ओपी अपने दोस्त यंग डीएसए के सामने लव को लेकर अपनी बदलती फीलिंग्स पर बात करते नजर आए।

लव को लेकर कन्फ्यूज नजर आए स्काउट

नए एपिसोड में स्काउट ओपी और यंग डीएसए गार्डन एरिया में पूल साइड बैठे दिखाई देते हैं। इसी दौरान लव गिल भी उनके पास घास पर सिर नीचे करके लेटी हुई थीं। दोनों दोस्त आपस में कोड लैंग्वेज में बातचीत करते हैं और बातों-बातों में लव का जिक्र आ जाता है। स्काउट घास पर लव का नाम लिखते हुए यंग से पूछते हैं कि उन्हें दोनों के बीच क्या नजर आता है। यंग जवाब देते हैं कि उनके बीच बस एक कनेक्शन है। इस पर स्काउट सवाल करते हैं कि क्या यह कनेक्शन वैसा ही है, जैसा उनका और यंग का है। यंग भी हां में जवाब देते हैं।

गर्लफ्रेंड काशवी को लेकर भी कही ये बात

बात आगे बढ़ती है तो स्काउट अपनी गर्लफ्रेंड काशवी के नाम का पहला अक्षर घास पर लिखते हैं। वह बताते हैं कि घर में किसी के लिए उनकी फीलिंग्स बढ़ रही हैं और उन्हें लग रहा है कि बाहर काशवी के लिए जो भावनाएं हैं, उनके साथ ये फीलिंग्स कहीं ओवरलैप न हो जाएं। स्काउट इसकी वजह भी बताते हैं। उनका कहना है कि वह और लव घर में काफी ज्यादा समय साथ बिता रहे हैं। इसी वजह से उन्हें अपने अंदर कुछ बदलाव महसूस हो रहा है।

PunjabKesari

यंग ने भी माना- गर्लफ्रेंड की याद कम आ रही है

स्काउट की बात सुनकर यंग डीएसए भी अपनी स्थिति शेयर करते हैं। वह कहते हैं कि करीब एक हफ्ते पहले उन्हें भी ऐसा ही महसूस हो रहा था। यंग के मुताबिक अब उन्हें घर के बाहर अपनी गर्लफ्रेंड की याद पहले के मुकाबले काफी कम आती है। स्काउट भी इस बात से सहमत नजर आते हैं और कहते हैं कि उनके साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। वह साफ तौर पर कहते हैं कि लव के लिए उनकी फीलिंग्स बढ़ रही हैं। हालांकि, इसके बाद बातचीत में एक दिलचस्प मोड़ आता है। यंग स्काउट से पूछते हैं कि क्या लव को लेकर उनकी फीलिंग एक बहन जैसी है। स्काउट इस पर हां कहते हैं। यंग फिर कहते हैं कि अगर ऐसा है तो सब ठीक है।

ये भी पढ़ें: आपकी जगह जेल में है', राजपाल यादव पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; चेक बाउंस मामले में भुगतान का निर्देश

गुल्लू को लव के करीब देखकर क्यों आता है गुस्सा

बातचीत के दौरान स्काउट अपनी फीलिंग्स को लेकर खुद भी थोड़ा कन्फ्यूज नजर आते हैं। यंग जब उनसे पूछते हैं कि क्या पहले उनकी फीलिंग सिर्फ दोस्त जैसी थी, तो स्काउट हां में जवाब देते हैं। इसके बाद स्काउट खुद कहते हैं कि दोस्ती से पहले भी तो रिश्ता कुछ और था। यंग उनसे सीधे पूछ लेते हैं कि क्या अब उनका रास्ता बदल रहा है? इस पर स्काउट हंसते हुए कहते हैं, “पता नहीं यार…” इसके बाद वह अपनी एक और बात शेयर करते हैं। स्काउट बताते हैं कि जब गुल्लू लव को ‘बेबी’ या ‘जानू’ कहकर बुलाते हैं, तो उन्हें बिल्कुल अच्छा नहीं लगता और उन्हें गुस्सा आने लगता है।

PunjabKesari

यंग ने दी फीलिंग्स समझने की सलाह

स्काउट की बात सुनने के बाद यंग उन्हें अपनी फीलिंग्स को ठीक से समझने की सलाह देते हैं। उनका कहना है कि स्काउट को यह समझना होगा कि लव के लिए उनके मन में जो भावनाएं हैं, वह सिर्फ बहन जैसी हैं, दोस्ती वाली हैं या फिर कुछ और। अब स्काउट और लव के बीच की यह बॉन्डिंग आगे किस दिशा में जाती है, यह आने वाले एपिसोड में ही साफ होगा। फिलहाल दोनों की बातचीत ने ‘बिग बॉस 20’ के दर्शकों के बीच जरूर नई चर्चा छेड़ दी है।
  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static