जानिए कैसा था रामायण की मां सीता और बेटे कुश का रिश्ता?

punjabkesari.in Monday, May 04, 2020 - 03:02 PM (IST)

दूरदर्शन पर लॉकडाउन की वजह से पुराने शोज टेलीकास्ट हो रहे हैं जिनमें से रामायण और महाभारत जैसे शोज भी शामिल है जो लोगों का बेहद मनोरंजन कर रहे है। देखा जाए तो रामानंद सागर की रामायण का हर एक किरदार लोगों को पंसद हैं वहीं उत्तर रामायण में कुश का किरदार निभाने वाले स्वप्निल जोशी तो लोगों के दिलों पर राज करते है। 

PunjabKesari

रामायण में तो मां सीता यानि दीपिका का रिश्ता अपने बेटे कुश ( स्वप्निल) के साथ बेहद अच्छा था लेकिन उनके फैंस ये भी जानने को उत्सुक है कि ऑफस्क्रीन दोनों का रिश्ता कैसा है। हाल ही में दीपिका ने अपनी एक इंटरव्यू में ऑनस्क्रीन बेटे कुश यानि स्वप्नील जोशी के बारे में बताया कि उनका ऑफस्क्रीन कैसा रिशता है। 

PunjabKesari

दीपिका ने स्वप्नील की तारीफ कर कहा वे काफी गुड लुकिंग है वे पहले से ही ये जानते थे कि वे एक्टर बनेंगे। दीपिका ने कहा- स्वप्नील काफी क्रिएटिव और गुड लुकिंग चाइल्ड थे। उन्होंने कहा मुझे याद है उन दिनों मैं जब पेंटिंग किया करती थी तब वो मेरे पास आते और मुझसे कहते कि मैं उन्हें पेंटिंग करना सिखाऊं क्योंकि उन्हें पेंटिंग पसंद है। 

PunjabKesari
दीपिका आगे कहती है, 'स्वप्नील बहुत बातें किया करते थे। वे काफी फ्रेंडली है। वहीं लव का रोल निभाने वाले मयूरेश के बारे में दीपिका ने कहा कि उन्हें एक्टिंग नहीं कुछ और करना था। 

दीपिका ने कहा स्वप्नील मराठी इंडस्ट्री में बेहद फेमस हैं और खुद के लिए अच्छा कर रहे हैं। तब वे 8-9 साल के बच्चे थे, उन्हें उस दौर में मालूम था कि वे आगे क्या करना चाहते थे। आज 33 सालों बाद भी रामायण को देखने के लिए लोगों में वही पुराना क्रेज और उत्सुकता नजर आती है। लोग आज भी इसे उतना ही प्यार करते है जितना पहले करते थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static