क्या Neetu kapoor को नातिन Samara ने दिया धक्का? रिद्धिमा कपूर ने खोला वायरल वीडियो का सच

punjabkesari.in Tuesday, Feb 25, 2025 - 12:34 PM (IST)

नारी डेस्क: कुछ दिनों पहले कपूर खानदान के सदस्य आदर जैन और आलेखा आडवाणी की शादी में शामिल हुए थे। इस मौके पर करीना कपूर, करिश्मा कपूर, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट के अलावा रिद्धिमा कपूर और उनकी बेटी समारा भी शादी में मौजूद थीं। शादी के इस खूबसूरत मौके पर एक वीडियो वायरल हो गया, जिसमें दावा किया गया था कि नीतू कपूर को उनकी नातिन समारा ने धक्का दिया था। मगर अब इस वायरल वीडियो पर रिद्धिमा कपूर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और सच से बताया है।

वायरल वीडियो: समारा ने क्या किया?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में नीतू कपूर अपनी बेटी रिद्धिमा और नातिन समारा के साथ पैपराजी को पोज़ दे रही थीं। इस दौरान वीडियो में देखा गया कि समारा अपनी नानी नीतू कपूर का हाथ अपनी कमर से हटा देती हैं और उन्हें हल्का सा धक्का देती हैं। समारा का यह व्यवहार देखकर कई लोग हैरान हो गए।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by HT City (@htcity)

समारा के इस व्यवहार के बाद नीतू कपूर थोड़ी दूर जाकर फिर से पोज देती हैं और रिद्धिमा कपूर अपनी बेटी समारा के माथे को किस करके उसे शांत करती हैं। इस दौरान समारा के चेहरे पर उदासी भी दिखाई देती है, जैसे वह किसी बात से परेशान हो।

समारा को ट्रोल किया गया

समारा, जो हमेशा पैपराजी के सामने हंसते हुए नजर आती हैं, इस बार अपनी मामा की शादी में थोड़ी उदास दिखी। समारा का यह वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। कई लोग यह कह रहे थे कि समारा शायद अपनी नानी से गुस्से में थी, इसलिए उसने उनका हाथ हटा दिया।

PunjabKesari

रिद्धिमा कपूर ने बताई पुरी बात

अब समारा के इस वायरल वीडियो पर उनकी मां रिद्धिमा कपूर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और सच्चाई सबके सामने रखी है। एचटी के मुताबिक, रिद्धिमा ने कहा, "यह पूरी घटना बहुत बढ़ा-चढ़ाकर दिखाई गई। बेचारी बच्ची बस पोज़ देने की कोशिश कर रही थी। वह परेशान नहीं थी, बल्कि बहुत एक्साइटेड थी। वह कार में कह रही थी, 'हे भगवान, मुझे यकीन है कि फोटोग्राफर होंगे और मैं पोज़ दूंगी।' और क्योंकि पैपराज़ी हमें साथ आने के लिए कह रहे थे, समारा बस पोज़ देना चाहती थी। उसने अपनी नानी को धक्का नहीं दिया।"

PunjabKesari

रिद्धिमा ने यह भी बताया कि समारा पूरी तरह से खुश और उत्साहित थी, और यह वीडियो केवल एक गलतफहमी का परिणाम था। समारा की मां ने यह साफ किया कि उसे किसी बात का गुस्सा नहीं था, और यह घटना महज एक छोटी सी भूल थी, जो सोशल मीडिया पर गलत तरीके से पेश की गई।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

PRARTHNA SHARMA

Related News

static