Diabetes के मरीजों के लिए वरदान, शुगर कंट्रोल करने का नेचुरल तरीका

punjabkesari.in Tuesday, Mar 18, 2025 - 07:10 PM (IST)

नारी डेस्कः डायबिटीज यानि की शुगर आज ऐसी हैल्थ प्रॉब्लम बनी हुई है जिसकी चपेट में उम्रदराज ही नहीं बल्कि छोटे बड़े ज्वां सब है। यह रोग भी लाइफस्टाइल से ही जुड़ा इसलिए खान-पान और हैल्दी लाइफस्टाइल पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। शुगर के मरीजों को फाइबर भरपूर चीजें खानी चाहिए और फाइबर आपको फलों और सब्जियों से अधिक मिलता है हालांकि फल खाने  से जानकारी होना बहुत जरूरी है क्योंकि कुछ फल खाने से मरीज का ब्लड शुगर लेवल बढ़ भी सकता है इसीलिए डॉक्टर हाई फाइबर और लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फल खाने की सलाह देते हैं। बहुत से शुगर के मरीज जानना चाहते हैं कि क्या वह अमरूद खा सकते हैं। क्या अमरूद खाने से शुगर बढ़ता है और अगर अमरूद खाना है तो कितनी मात्रा में खा सकते हैं? चलिए इस बारे में आपको पूरा बताते हैं। 

डायबिटीज के मरीज के लिए अमरूद वरदान 

अमरूद में पोषक तत्व सेब से भी ज्यादा होते हैं। सीजन के अनुसार, रोजाना एक अमरूद जरूर खाना चाहिए। डायबिटीज के मरीज के लिए सिर्फ अमरूद ही नहीं उसकी पत्तियां भी बहुत फायदेमंद है।न्यूट्रीशियन एवं डाइटिशियन के मुताबिक, अमरूद का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 12-24 के बीच होता है जो काफी कम है। अमरूद में ऐसे कई विटामिन व अन्य पोषक तत्व जैसे विटामिन सी, फाइबर, आयरन, पोटैशियम, लाइकोपीन और एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद करते हैं।
PunjabKesari

अमरूद कब खाना चाहिए?

अमरूद सुबह नाश्ते में खाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इससे दिनभर ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। खाली पेट अमरूद खाने से भी पेट और पाचन संबंधी समस्याएं दूर होती है। इसमें भरपूर फाइबर होता है जो कब्ज से राहत देता है। आप रोज का एक बड़ा अमरुद खा सकते हैं। 

अमरूद की पत्तियों से शुगर कंट्रोल: एक प्राकृतिक उपाय

अमरूद ही नहीं उसकी पत्तियों में भी कई तरह के गुण होते हैं और ब्लड शुगर के मरीजों के लिए तो यह वरदान से कम नहीं। अमरूद की पत्तियां डायबिटीज (शुगर) को कंट्रोल करने में मदद कर सकती हैं। यह रक्त में शुगर के स्तर को संतुलित करने में सहायक होती हैं और पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाती हैं।
PunjabKesari

अमरूद की पत्तियों से शुगर कंट्रोल कैसे होता है?

1. अमरूद की पत्तियों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और फाइटोन्यूट्रिएंट्स इंसुलिन की सक्रियता को बढ़ाते हैं, जिससे शुगर लेवल नियंत्रित रहता है।

2. यह इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ाती हैं। यह शरीर की कोशिकाओं को इंसुलिन के प्रति अधिक संवेदनशील बनाती हैं, जिससे ग्लूकोज का अवशोषण बेहतर होता है।

3. यह कार्बोहाइड्रेट अवशोषण को कम करती हैं। इससे भोजन के बाद ब्लड शुगर तेजी से नहीं बढ़ता।

4. इससे कोलेस्ट्रॉल और वजन भी कंट्रोल होता है जो दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हैं, जिससे डायबिटीज के मरीजों को हृदय रोग का खतरा कम होता है।

अमरूद की पत्तियों का सेवन कैसे करें?

1. अमरूद की पत्तियों की चाय

5-6 ताजी अमरूद की पत्तियां लें।
इन्हें अच्छे से धोकर 2 कप पानी में उबालें।
10 मिनट तक उबालने के बाद छान लें।
 इसे सुबह खाली पेट और रात को सोने से पहले पिएं।

2. अमरूद की पत्तियों का पाउडर

पत्तियों को सुखाकर पीस लें और इसका पाउडर बना लें।
रोज़ाना 1 चम्मच पाउडर गुनगुने पानी के साथ लें।

3. ताजी पत्तियों का सेवन

कुछ लोग ताजी पत्तियों को धोकर चबा सकते हैं, यह भी शुगर कंट्रोल करने में मदद करता है।
PunjabKesari

अमरूद की पत्तियों के अन्य फायदे

पाचन में सुधार – पेट दर्द, गैस और अपच की समस्या में राहत देती हैं।
इम्यूनिटी बढ़ाती हैं – इनमें विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं।
त्वचा के लिए फायदेमंद – बैक्टीरिया और फंगल इन्फेक्शन को रोकती हैं।
दिल की सेहत सुधारती हैं – हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करती हैं।

लेकिन इन बातों का ख्याल भी रखें

ज्यादा सेवन से बचें – ज्यादा मात्रा में लेने से लो ब्लड शुगर (हाइपोग्लाइसीमिया) भी हो सकता है।
गर्भवती महिलाओं को इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
अगर आप पहले से डायबिटीज की दवा ले रहे हैं तो डॉक्टर से सलाह लेकर ही इसका सेवन करें।

डिस्कलेमरः अमरूद की पत्तियां नेचुरल तरीके से ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद कर सकती हैं। नियमित रूप से इनका सेवन करने से डायबिटीज के मरीजों को फायदा हो सकता है, लेकिन इसे अपनी दवा का विकल्प न बनाएं। संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और सही जीवनशैली अपनाकर ही शुगर को बेहतर तरीके से नियंत्रित किया जा सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Related News

static