फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर, मशहूर अभिनेत्री ने 77 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
punjabkesari.in Wednesday, Aug 13, 2025 - 10:10 AM (IST)

नारी डेस्क: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। 1960 और 70 के दशक की लोकप्रिय अभिनेत्री नाजिमा अब हमारे बीच नहीं रहीं। 77 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से पूरे फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है और उनके चाहने वाले बेहद मायूस हैं।
भाई ने दी निधन की जानकारी
नाजिमा के निधन की पुष्टि उनके भाई ने की है। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि उनकी मौत की असली वजह क्या थी।
'देवदास' फेम एक्ट्रेस नाजिमा का निधन हो गया है। 60-70 के दशक में वह फिल्मों में बहन के रोल से दर्शकों के दिलों पर राज करती थीं। अपने आखिरी दिन उन्होंने मुंबई के दादर में बिताए।#Najima #Devdas #BollywoodNews #IndianCinema #BreakingNews #FilmHistory #BollywoodUpdates #CinemaLegend pic.twitter.com/m1tDeVNTs4
— Digital Gabbar (@digitalgabbars) August 12, 2025
कौन थीं नाजिमा?
नाजिमा का जन्म 25 मार्च 1948 को हुआ था। फिल्मों में उन्होंने कई बार बहन, ईमानदार दोस्त और सच्चे किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी। उनके अभिनय की वजह से ही उन्हें बॉलीवुड की 'रेजिडेंट सिस्टर' यानी 'हमेशा बहन का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री' कहा जाने लगा।
फिल्मी करियर की शुरुआत
नाजिमा ने बहुत ही कम उम्र में फिल्मों में कदम रखा। एक बाल कलाकार के रूप में वे ‘बेबी चांद’ नाम से जानी जाती थीं। 1964 में आई फिल्म ‘अप्रैल फूल’ (निर्देशक: सुबोध मुखर्जी) में उन्हें लोगों ने पहली बार बड़े ध्यान से देखा और सराहा। इसके बाद वे 1968 की सुपरहिट फिल्म ‘आए दिन बहार के’ (निर्देशक: जे. ओम प्रकाश) में नज़र आईं। यह फिल्म कई जगहों पर सिल्वर जुबली भी मनाई थी।
Devdas समेत कई फिल्मों में निभाया यादगार रोल
नाजिमा ने अपने करियर में Devdas जैसी कई बड़ी फिल्मों में काम किया। उन्होंने ज्यादातर फिल्मों में सपोर्टिंग रोल निभाए, लेकिन अपने अभिनय की गहराई और भावनाओं से दर्शकों पर गहरा असर छोड़ा।
#Nazima, a familiar face in Bollywood films of the 1960s and ’70s, has passed away at the age of 77. She was known for playing the sister or close friend in many popular movies of that era. #RIP #News pic.twitter.com/fTAq5XieCP
— Filmfare (@filmfare) August 12, 2025
फैंस और फिल्म इंडस्ट्री की ओर से श्रद्धांजलि
नाजिमा के निधन की खबर सुनकर फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने सोशल मीडिया पर शोक जताया है। लोग उन्हें याद कर रहे हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। श्रद्धांजलि नाजिमा जी को उन्होंने हिंदी सिनेमा को जो योगदान दिया, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।