27 साल की कम उम्र में Famous एक्टर का निधन, बचपन में ही जीत लिया था दर्शकों का दिल
punjabkesari.in Thursday, Mar 12, 2026 - 03:40 PM (IST)
नारी डेस्क: मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। युवा अभिनेता हरि मुरली का 27 साल की उम्र में निधन हो गया है। इतनी कम उम्र में उनके अचानक चले जाने की खबर से फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैंस दोनों ही गहरे सदमे में हैं। हरि मुरली ने बहुत छोटी उम्र में ही अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली थी।
घर में मिला एक्टर का शव
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हरि मुरली केरल के पय्यानूर जिले के अन्नूर स्थित अपने घर में मृत पाए गए। परिवार के लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल, उनकी मौत की सटीक वजह अभी सामने नहीं आई है। इस अचानक हुई घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया है। सोशल मीडिया पर फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनके पुराने काम को याद कर रहे हैं।
बचपन से ही शुरू हो गया था एक्टिंग का सफर
हरि मुरली का अभिनय करियर बहुत कम उम्र में ही शुरू हो गया था। जब वह लगभग साढ़े चार साल के थे, तभी उन्होंने पहली बार कैमरे के सामने काम किया। उस समय मशहूर निर्देशक ए.एम. नाजिर ने उन्हें एक टीवी शो में छोटा सा रोल दिया था। यहीं से हरि मुरली के अभिनय करियर की शुरुआत हुई और धीरे-धीरे उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनानी शुरू कर दी।
RENOWNED CHILD ARTIST CUM VFX ARTIST FAME MALAYALAM FILM INDUSTRY HARI MURALI BRO LEFT US OM SHANTI 12 MAR 2026 #harimuralideath #keralam #foryou #viral pic.twitter.com/hFqrmhIp0D
— Tripurari Chaudhary (@TripurariMedia) March 12, 2026
‘रसिकन’ फिल्म से मिली पहचान
साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म ‘रसिकन’ से हरि मुरली को बड़ी पहचान मिली। इस फिल्म में उन्होंने एक बच्चे की भूमिका निभाई थी और उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने काफी पसंद किया। इस फिल्म के बाद वह दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो गए और मलयालम सिनेमा में एक उभरते कलाकार के रूप में पहचाने जाने लगे।
ये भी पढ़ें: महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा लव जिहाद का शिकार हुईं ,डायरेक्टर का बड़ा दावा
परिवार का भी रहा फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ाव
हरि मुरली का परिवार भी लंबे समय से कला और अभिनय की दुनिया से जुड़ा रहा है। उनके पिता यू. मुरली एक प्रसिद्ध नाटक और थिएटर कलाकार रहे हैं। वहीं उनके भाई श्री मुरली भी इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता हैं। ऐसे माहौल में पले-बढ़े हरि मुरली को बचपन से ही अभिनय की प्रेरणा मिली और उन्होंने बहुत कम उम्र में ही अपने टैलेंट से दर्शकों का दिल जीत लिया।
As per reports, Malyalam actor Hari Murali has been found dead at his residence in Kerala at the age of 27.
— India Forums (@indiaforums) March 12, 2026
.
.
.#HariMurali #Rasikan #MalayalamCinema #IndiaForums #RIP pic.twitter.com/yRDq5wsLit
इंडस्ट्री और फैंस में शोक
हरि मुरली के निधन की खबर सामने आते ही मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके फैंस सोशल मीडिया पर उनकी पुरानी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इतनी कम उम्र में एक उभरते कलाकार का इस तरह चले जाना न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे फिल्म जगत के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है।

