लू लगने से जा सकती है जान, इसके लक्ष्णों को ना करें इग्नोर, तुरंत करें ये उपचार

punjabkesari.in Thursday, May 30, 2024 - 06:22 PM (IST)

नारी डेस्क: देशभर में इस समय गर्मीं अपना पूरा जोर दिखा रही है। ऐसे में दिल्ली शहर भी पीछे नहीं है, हाल ही में राजधानी के मुंगेशपुर में बढ़ते तापमान ने अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। दरअसल, बुधवार को तापमान 52.9 यानी 53 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। आपको बता दें कि मौसम विभाग को खुद इस बात पर यकीन नहीं हो रहा और वह इसकी जाँच भी कर रहा है। ऐसे में सभी लोगों को बढ़ती गर्मीं से लू लगने से बचने की सलाह भी दी जा रही है। ऐसा इसलिए क्यूंकि लू लगने से सेहत से जुड़ी कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। कई लोगों को पता भी नहीं चलता के वह हीट स्ट्रोक का शिकार हो गए हैं और उनकी तबियत ज्यादा खराब हो जाती है। इसलिए हम आपको आज बताएंगे लू लगने के लक्षण और इससे बचने के कुछ तरीके, जिससे आप समय रहते इलाज कर सकते हैं। 

PunjabKesari

हीट स्ट्रोक क्या है? -

हीट स्ट्रोक या सन स्ट्रोक जिसे हम सामान्य भाषा में लू लगना भी कहते हैं। लू की समस्या तब होती है, जब एक व्यक्ति लंबे समय तक तेज धूप में रहता है और उनका शरीर उस बढ़ते तापमान को नियंत्रित नहीं कर पाता है। गर्मियों में लू लगने की समस्या बहुत ज्यादा आम है। इस दौरान शरीर का तापमान तो बढ़ता ही है, इसके साथ-साथ पसीना आना भी बंद हो जाता है। ऐसा होने के कारण शरीर में नमक और पानी की कमी हो जाती है जिसके कारण शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है। लू लगने की स्थिति में शरीर का तापमान लगभग 105°F या इससे अधिक हो जाता है और सेहत से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

लू लगने के लक्षण 

यदि लू लगने के लक्षण की पहचान हो जाती है, तो उसका इलाज करना आसान हो जाता है। इसलिए आपको इसके लक्षणों की जानकारी होना बहुत जरुरी है। 

- सिर में तेज दर्द होना, चक्कर आना और सांस लेने में तकलीफ
- उल्टी आना और शरीर में तेज दर्द होना 
- त्वचा का सूखना, गर्म होना या लाल होना

PunjabKesari
- जी मिचलाना और तेज बुखार 
- लूज मोशन
- डिमेंशिया
- मांसपेशियों में ऐंठन
- धड़कन तेज होना

लू लगने के उपचार 

आपको जानकारी के लिए बता दें कि इसका सही समय पर इलाज करना बेहद जरुरी होता है क्योंकि लू इसके कारण मृत्यु भी हो सकती है। ऐसे में आप इन तरीकों से लू से अपना बचाव कर सकते हैं। 

- बच्चों, बुजुर्गों और महिलाएं धूप में ज्यादा न निकलें।
- बार निकल रहे हैं तो छाते का इस्तेमाल करें। सिर और चेहरा कपड़े से ढका होना चाहिए।
- भरपूर मात्रा में पानी और जूस जैसे  नारियल पानी, सतू, बेल का शरबत, छाछ आदि लें।
- धूप से आंखों के बचाव के लिए काले चश्मे का इस्तेमाल कर सकते हैं।

- ढीले कपड़े पहनें।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Manpreet Kaur

Related News

static