पीएम मोदी की अपील का असर, दिल्ली में हर हफ्ते 2 दिन Work From Home करेंगे कर्मचारी

punjabkesari.in Thursday, May 14, 2026 - 04:31 PM (IST)

नारी डेस्क: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की अपील का असर अब दिखने लगा है। खर्च में कटौती की पहल के तहत दिल्ली की मुख्यमंत्री CM रेखा गुप्ता ने सरकारी दफ्तरों के लिए 2 दिन 'वर्क फ्रॉम होम' और वाहनों के न्यूनतम इस्तेमाल की घोषणा कर दी है। पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच ईंधन और ऊर्जा की खपत कम करने के लिए सरकार ने यह और भी कई कदम उठाए हैं।  
 

यह भी पढ़ें: Cholesterol से बचने के लिए बस ये दो रुलस कर लो फॉलो, उम्र भर दवाइयों की नहीं पड़ेगी जरूरत
 

 दिल्ली सरकार ने गुरुवार को अपने कर्मचारियों के लिए 'वर्क फ्रॉम होम' (घर से काम) को दो दिन के लिए अनिवार्य कर दिया।  इसकी घोषणा मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की। उन्होंने यह भी बताया कि निजी क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए भी जल्द ही दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। इसके साथ ही सीएम ने यह भी ऐलान किया कि कोई भी मंत्री 1 साल विदेश नहीं जाएगा। 
 

यह भी पढ़ें: रिकॉर्ड तोड़ शतक जड़ने के बाद हुए इमोशनल हुए Virat Kohli

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक तेल संकट और ईंधन की खपत को कम करने के लिए कंपनियों और कर्मचारियों से 'वर्क फ्रॉम होम' (WFH) और वर्चुअल मीटिंग्स को फिर से अपनाने की अपील की थी।  यह कदम COVID-19 काल की तरह पेट्रोल-डीजल की बचत और विदेशी मुद्रा भंडार को बचाने के उद्देश्य से उठाया गया है


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static