PM मोदी की सोना न खरीदने की सलाह का असर, आज सस्ता हुआ  Gold

punjabkesari.in Monday, May 11, 2026 - 11:50 AM (IST)

नारी डेस्क:  साेमवार को बाजार खुलते ही धड़ाम हो गए,  जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीयों से अपील की कि वे पश्चिम एशिया में अमेरिका-ईरान युद्ध और उससे पैदा हुई वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता के बीच इस कीमती धातु को न खरीदें। जहां  भारतीय इक्विटी बेंचमार्क लाल निशान में खुले तो वहीं सोने के दामों में भी गिरावट आई। PM मोदी ने कहा था कि भारत को अपने विदेशी मुद्रा भंडार को बचाकर रखना चाहिए और ईंधन की खपत कम करनी चाहिए,उन्होंने एक साल तक सोना ना खरीदने की देशवासियों से अपील की थी। 
 

यह भी पढ़ें:  किसी भी समय हो सकता है ऐलान, यहां चैक कर सकते हैं अपना रिलस्ट
 

सोने में आई गिरावट 

आज 24 कैरेट सोने का भाव ₹15192.0 प्रति ग्राम है, जिसमें ₹603.0 की गिरावट आई है। 22 कैरेट सोने का भाव ₹13915.872 प्रति ग्राम है, जिसमें ₹552.35 की गिरावट आई है। पिछले एक हफ़्ते में 24 कैरेट सोने की दर में -1.84% का बदलाव आया है, जबकि पिछले एक महीने में इसमें 0.13% का बदलाव हुआ है। चांदी की दर ₹262557.0 प्रति किलोग्राम है, जिसमें ₹709.0 की बढ़ोतरी हुई है।

चांदी में आई तेजी 

एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 600 रुपये से अधिक सस्ता हुआ है जबकि चांदी की कीमत में 3,000 रुपये की तेजी आई है।   शुरुआती कारोबार में  चांदी  3,000 रुपये की तेजी के साथ 2,64,922 रुपये तक उछली।  गुड रिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट गोल्ड 220 रुपये की गिरावट के साथ 1,52,130 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। 22 कैरेट वाला गोल्ड 200 रुपये की गिरावट के साथ 1,39,450 रुपये पर आ गया जबकि 18 कैरेट गोल्ड 160 रुपये की गिरावट के साथ 1,14,100 रुपये पर आ गया।


यह भी पढ़ें: Work From Home करो, Petrol बचाओ और सोना बिल्कुल ना खरीदो... पीएम मोदी की देशवासियों से बड़ी अपील
 

SENSEX भी हुए धड़ाम

विदेशी मुद्रा के बाहर जाने पर रोक लगाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी की अपील और वॉल स्ट्रीट फ्यूचर्स से मिले कमजोर वैश्विक संकेतों ने घरेलू बाजारों पर और दबाव बढ़ा दिया। बाजार खुलने के समय, BSE SENSEX 76,378.03 अंकों पर था, जिसमें 950.16 अंकों या 1.23 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इसी तरह, NIFTY 50 23,900.25 अंकों पर पहुंच गया, जो 275.90 अंकों या 1.14 प्रतिशत नीचे था।रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नागरिकों से विदेशी मुद्रा भंडार बचाने की अपील के बाद ज्वेलरी सेक्टर में भारी बिकवाली का दबाव देखा गया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static