Zeenat Aman की लोगों को सलाह, शादी से पहले Live-In Relation में रहो

punjabkesari.in Wednesday, Jul 01, 2026 - 08:08 PM (IST)

नारी डेस्क:  अपने जमाने की बोल्ड और ग्लैमर्स एक्ट्रेस रही जीनत अमान आज भी उतनी ही मॉडर्न है और खूबसूरत है लेकिन उनकी सोच भी काफी मॉडर्न हैं। खुले दिल से अपनी जिंदगी बिना शर्तों के जीना पसंद करने वाली जीनत अमान ने शादी से पहले लोगों को लिव-इन रिलेशनशिप में रहने की सलाह दी है। यूट्यूब चैनल 'फ्लिप द स्क्रिप्ट विद शुभ्रा' संग बातचीत में जीनत अमान ने इस पर बात की और कहा-... 

शादी से पहले लिव-इन रिलेशन में रहना जरूरी 

आज के दौर में और अतीत में भी देखें तो कोई भी चीज हमेशा के लिए नहीं टिकती। मेरा यही मानना है कि कानूनी तौर पर शादी के बंधन में बंधने से पहले आपको कंपैटिबिलिटी चेक करनी चाहिए। वह लिव-इन को ज्यादा अहमियत देती हैं और एक्ट्रेस का कहना है कि आज के समय में लिव-इन पहले से कहीं ज्यादा जरूरी हो गया है। शादी से पहले पार्टनर संग अपनी कंपैटिबिलिटी को समझना जरूरी है। अपने पुराने इंस्टाग्राम पोस्ट में भी वो शादी से पहले साथ रहने की सलाह दे चुकी हैं।

इस Actress के पति ने सरेआम की पिटाई, तोड़ा जबड़ा, और आंख में दिया उम्रभर का जख्म

उनके मुताबिक, 'आपको यह पता होना चाहिए कि क्या आप मेंटली और इमोशनली रूप से एक-दूसरे के लिए ठीक हैं या नहीं। अगर आप बच्चे पैदा करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आप उन्हें कैसे पालोगे? पैसों को लेकर आपकी सोच क्या है? अगर दो लोगों के बीच कोई तालमेल ही नहीं है, तो फिर ऐसे रिश्ते का क्या फायदा? क्या आप 15 साल की मुश्किलों भरी जिंदगी के बजाय 5 साल की खुशहाल जिंदगी बिताना पसंद नहीं करेंगे? मेरा तो यही मानना है।'

ये भी पढ़ेंं:  'वो मेरी पत्नी है यार…' गौरव खन्ना का सामने आया पहला रिएक्शन, कही दिल छू लेने वाली बात

एक दूसरे के लिए इज्जत और एफर्ट्स जरूरी

रिश्ते को लेकर उन्होंने कहा कि एक दूसरे के लिए इज्जत होनी चाहिए। एक दूसरे के लिए एफर्ट्स करते चाहिए, क्योंकि वक्त के साथ रिश्ते बदलते रहते हैं। हनीमून फेज के हमेशा बने रहने की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। अगर रिश्ता निभाना है तो कपल को एडजस्टमेंट और कंप्रोमाइज जैसी चीजों को अपनाना होगा। रिश्ते में समय के साथ एक दूसरे के लिए अटैचमेंट भी बदलती है इसलिए रिश्ता लंबा चलाने के लिए कुछ समय के रोमांस पर डिपेंड रहने के बजाए कमिटमेंट की जरूरत होती है।

PunjabKesari

काम की बात करें तो जीनत अमान अभी भी एक्टिंग में एक्टिव हैं। उन्हें लास्ट टाइम 2025 की नेटफ्लिक्स सीरीज 'द रॉयल्स' में देखा गया था। आपको उनकी कौन सी फिल्म बहुत पसंद थी, हमें कमेंट बॉक्स में बताना ना भूलें।
 

  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Related News

static