गर्मियों में बना कर खाएं ठंडी-ठार Creamiest Kulfi

punjabkesari.in Friday, Jun 01, 2018 - 09:54 AM (IST)

गर्मियों में अगर मीठे में ठंडी-ठार कुल्फी या आइसक्रीम मिल जाए तो मजा ही आ जाए। क्यों न बाजार से लाने की बजाय इस बार घर पर बना कर खाया जाए। घर की बनी कुल्फी को टेस्ट भी अलग होगा तो देरी किस लिए आइए जानिए Creamiest कुल्फी बनाने की विधि।
PunjabKesari
सामग्री
गाढ़ी क्रीम (दो भागो में बांटी हुई)- 2 कप
केसर- 1/2 टीस्पून
कंडेन्स्ड मिल्क- 1 एक्स 14-औंस 
इलायची पाउडर- 1 टीस्पून
पिस्ता (कटा हुआ)- 1/4 कप

(बाकी की सामग्री)
popsicle मोल्ड 
popsicle स्टिक

विधि
1. सबसे पहले पैन में 1 कप गाढ़ी क्रीम और केसर डाल कर धीमी आंच पर तब तक गर्म करें, जब तक उबाल न आ जाएं।
2. फिर इसे सेंक से हटा कर कमरे के तापमान पर ठंडा करें और इसे कंटेनर में डाल कर ढक्कर फ्रिज में पूरा ठंडा होने के लिए रख दें।(कम से कम 5 घंटे के लिए रखें)

(कुल्फी बनाने के लिए)
3. बाऊल में केसर मिली हुई क्रीम और बाकी 1 कप क्रीम डाल कर इसे बीटर के साथ फेंट लें, जब तक क्रीम गाढ़ी और सॉफ्ट न हो जाए। इसे लगभग 1 1/2 मिनट तक फेंटे।
4. अब इसमें कंडेन्स्ड मिल्क, 3 टेबलस्पून पिस्ता और इलायची पाउडर डाल कर बीटर के साथ 30 सेंकड तक दोबारा मिलाएं।
5. फिर इस मिश्रण को popsicle मोल्ड में डालें और इसके ऊपर कटा हुआ पिस्ता छिड़कें।
6. अब इसके बीच popsicle स्टिक लगा कर इसे फ्रीज में रात भर के लिए रख दें।  
7. कुल्फी बन कर तैयार है। अब इसे सर्व करें।

(कुल्फी आइसक्रीम बनाने के लिए)
8. अगर आप इसकी कुल्फी नहीं बनाना चाहते तो कंडेन्स्ड मिल्क मिश्रण को फ्रीज में में रखें कंटेनर के मिश्रण में डालें और इसके ऊपर पिस्ता छिड़क कर रात भर फ्रीज में रख दें।
9. आइसक्रीम बन कर तैयार है। अब इसे सर्व करें।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static