यहां शुरु हुई ठिठुरन वाली ठंड,  हिमाचल में बर्फबारी का अलर्ट हुआ जारी

punjabkesari.in Friday, Dec 12, 2025 - 05:32 PM (IST)

नारी डेस्क:  पंजाब एवं हरियाणा में ठिठुरन बनी हुई है जबकि हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। पंजाब एवं हरियाणा दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम था। मौसम विभाग ने बताया कि पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है।


यह भी पढ़ें: Esha Deol ने शेयर की पिता धमेंद्र की पहली पत्नी की तस्वीरें
 

 लुधियाना में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 6.9 डिग्री सेल्सियस, पठानकोट में 6.6 डिग्री सेल्सियस और बठिंडा में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहा। विभाग ने बताया कि फरीदकोट और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 5.2 डिग्री सेल्सियस और 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि हिसार में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री रहा। इसी तरह करनाल में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि नारनौल में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा। विभाग ने बताया कि रोहतक में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस, भिवानी में 8.5 डिग्री सेल्सियस और सिरसा में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 

यह भी पढ़ें: पहली बार 2 लाख के पार हुआ Silver
 

 मौसम विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने वाले एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण सप्ताहांत में हिमाचल प्रदेश के चंबा, कुल्लू और लाहौल एवं स्पीति के ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना है। अधिकारियों ने कहा कि हिमाचल के अन्य नौ जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। लाहौल और चंबा के ऊंचे इलाकों में 17, 18 और 19 दिसंबर को बहुत हल्की बर्फबारी होने की भी संभावना है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static